Source :- LIVE HINDUSTAN
Doodh Soda Drink: धुरंधर मूवी से फेमस हुए दूध सोडा ड्रिंक को टेस्ट करने का दिल है तो दिल्ली के मुखर्जीनगर में बने इस वेंडर शॉप पर चले जाएं। साथ ही इस वायरल ड्रिंक से जुड़ी दिलचस्प हिस्ट्री को भी जरूर जान लें।
धुरंधर का क्रेज लोगों के दिमाग से खत्म नहीं हो रहा है। फिर एक बार लोगों को मूवी वाले दूध सोडा का ख्याल आ रहा और इस अमेजिंग सी ड्रिंक का टेस्ट लेना चाह रहे। जिसकी तलाश खत्म हो जाएगी दिल्ली के मुखर्जी नगर मोहल्ले में, जहां पर सालों से एक वेंडर इस स्पेशल ड्रिंक को बेचते चले आ रहे और वो इस ड्रिंक से जुड़ी दिलचस्प कहानी भी बताते हैं। Brut इंडिया की स्टोरी में दिल्ली के इस वेंडर के बारे में बताया गया है।
दिल्ली के मुखर्जीनगर में मिलेगा दूध सोडा ड्रिंक
दिल्ली के मुखर्जीनगर इलाके में मेन रोड पर ही एक शॉप है, जिसे किसी मूवी के पहचान की जरूरत नहीं, यहां पर लोग सालों से दूध सोडा का टेस्ट लेने आते हैं। शॉपकीपर बताते हैं को उनके परिवार वाले दूध सोडा ट्रेंड बनने के सालों पहले से इसे बेचते चले आ रहे।
दिल्ली में कैसे आया दूध सोडा..
मुखर्जीनगर में डेरावाला सोडा फाउंटेन, जहां पर कस्टमर धुरंधर मूवी आने के सालों पहले से इस जगह पर आते हैं और दूध सोडा का लुत्फ उठाते हैं। वेंडर ने ब्रूट को बताया कि उनका परिवार बंटवारे से पहले डेरा गाजी खान में दूध सोडा बेचता था, जो अब पाकिस्तान में है। जब इंडिया का बंटवारा हुआ और भारत-पाकिस्तान का बॉर्डर बन गया, तो वे इसकी रेसिपी को अपने साथ ले गए। जहां पर ये ड्रिंक काफी पॉपुलर हुई और लोग रमजान में इफ्तार में इसे पीना काफी ज्यादा पसंद करते थे। वहीं इंडिया में इस ड्रिंक की रेसिपी बहुत कम जगहों पर पुरानी दिल्ली, अमृतसर और पंजाब के कुछ हिस्सों में ही रह गई।
दूध सोडा का इतिहास और पुराना है..
जबकि हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, दूध सोडा की शुरुआत विक्टोरियन इंग्लैंड में हुई थी और यह ब्रिटिश शासन के दौरान सबकॉन्टिनेंट में आया। इस ड्रिंक को अविभाजित पंजाब में जगह मिली, जहां पर दूध बहुत होता था और सोडा के बारे में ज्यादा लोगों को जानकारी नहीं थी।
मुखर्जी नगर के इस स्टॉल पर लगती है भीड़
मुखर्जी नगर के वेंडर की रेसिपी इस लिए खास है क्योंकि ये अभी भी बोतल वाले सोडा का इस्तेमाल नहीं करते बल्कि ये अपने फ्लेवर खुद से बनाते हैं। पहले सोडा हाथों से बनता था वहीं अब मशीन के जरिए सोडा बनाया जाता है। दुकान पर ज्यादातर लोग रोज फ्लेवर की डिमांड करते हैं। वैसे तो इस दुकान पर सालों पहले से आने वाले कस्टमर हैं। लेकिन यंग जनरेशन के लोग धुरंधर मूवी को देखने के बाद इस ड्रिंक का टेस्ट लेने आ रहे और अलग-अलग फ्लेवर की डिमांड कर रहे।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


