Home मनोरंजन समाचार ‘द ट्रेटर्स इंडिया सीजन 2’, जानें कब और कहां शुरू होगी इस...

‘द ट्रेटर्स इंडिया सीजन 2’, जानें कब और कहां शुरू होगी इस रिएलिटी शो की शूटिंग

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/12/1200x900/12th_march_traitors_1773282237041_1773282241117.jpg

The Traitors India Season 2: करण जौहर का रिएलिटी शो ‘द ट्रेटर्स इंडिया सीजन 2’ की शूटिंग शुरू होने वाली है। पिछले सीजन की तरह इस सीजन में भी 20 कंटेस्टेंट्स हिस्सा लेंगे।

अमेजन प्राइम वीडियो पर बहुत जल्द करण जौहर के हिट रिएलिटी शो ‘द ट्रेटर्स इंडिया’ का दूसरा सीजन आने वाला है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, पहले सीजन की ही तरह दूसरे सीजन की भी शूटिंग राजस्थान के जैसलमेर में होगी। कंटेस्टेंट्स सूर्यगढ़ पैलेस में रुकेंगे। बता दें, ये वही शानदार रिजॉर्ट है, जहां सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी की शादी हुई थी।

‘द ट्रेटर्स इंडिया सीजन 2′ की शूटिंग कब शुरू होगी?

वैरिएटरी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘द ट्रेटर्स इंडिया सीजन 2’ को करण जौहर होस्ट करेंगे। वे कंटेस्टेंट्स के साथ इस हफ्ते के आखिर में जैसलमेर के लिए निकलेंगे और अगले हफ्ते से रिएलिटी शो की शूटिंग शुरू हो जाएगी। बता दें, अभी तक कंटेस्टेंट्स के नाम सामने नहीं आए हैं।

‘द ट्रेटर्स इंडिया’ के बारे में

‘द ट्रेटर्स’ अमेरिकन शो है। पिछले साल इस शो को इंडिया में इंट्रोड्यूज किया गया था। करण जौहर ने ‘द ट्रेटर्स इंडिया’ के पहले सीजन को होस्ट किया था। अमेरिकन शो की ही तरह इंडियन शो में भी 20 कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया था। इसकी शूटिंग राजस्थान के सूर्यगढ़ पैलेस में हुई थी।

सीजन 1 के कंटेस्टेंट्स

‘द ट्रेटर्स इंडिया सीजन 1’ में अंशुला कपूर, अपूर्वा, आशीष विद्यार्थी, एलनाज नौरौजी, हर्ष गुजराल, जन्नत जुबैर, जानवी गौर, जैस्मीन भसीन, करण कुंद्रा, लक्ष्मी मांचू, महीप कपूर, मुकेश छाबड़ा, निकिता लूथर, पूरव झा, रफ्तार, राज कुंद्रा, साहिल सलाथिया, सुधांशु पांडे, सूफी मोतीवाला और उर्फी जावेद ने हिस्सा लिया था।

कितनी प्राइज मनी मिली थी?

उर्फी जावेद और निकिता लूथर ‘द ट्रेटर्स इंडिया सीजन 1’ के विनर बने थे। उन्होंने फिनाले में पहचान लिया था कि हर्ष गुजराल और पूरव झा ही ट्रेटर्स हैं और उन्हें वोट देकर बाहर कर दिया था। सीजन 1 जीतने पर उन्हें 70.5 लाख रुपये मिले थे जिसे उन्होंने आपस में बांट लिया था।

कौन हैं निकिता लूथर?

उर्फी जावेद को तो आप जानते हैं। आइए आपको निकिता लूथर के बारे में बताते हैं। निकिता लूथर एक प्रोफेशनल पोकर प्लेयर हैं और WSOP गोल्ड ब्रेसलेट जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN