Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/03/1200x900/TKS_2_Box_Office_1772557285430_1772557293887.jpgThe Kerala Story 2 Box Office: रिलीज से पहले और बाद में भी विवादों में बनी रही फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ के बारे में माना जा रहा था कि सोमवार के बाद इसकी कमाई में गिरावट जारी रहेगी, लेकिन नतीजे बिलकुल उलट सामने आए हैं।
विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म ने अपनी रिलीज के पांचवें दिन यानी मंगलवार को उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है। सोमवार की गिरावट के बाद मंगलवार को फिल्म के कलेक्शन में फिर से बढ़त देखी गई है, जो फिल्म के लिए एक पॉजिटिव संकेत है। खबर लिखे जाने तक उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने पांचवें दिन 4 करोड़ रुपये का शानदार नेट कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 16.65 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।
बॉक्स ऑफिस पर द केरल स्टोरी 2 की रफ्तार
फिल्म की शुरुआत शुक्रवार को काफी धीमी रही थी और पहले दिन इसने महज 0.75 करोड़ रुपये कमाए थे। हालांकि, शनिवार को फिल्म के कलेक्शन में भारी उछाल देखा गया और इसने 4.65 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। रविवार को भी यह सिलसिला जारी रहा और फिल्म ने 4.75 रुपये करोड़ कमाकर अपने पहले वीकेंड को मजबूती दी। रिलीज के पहले से ही लगातार विवादों में रही इस फिल्म की IMDb रेटिंग खास नहीं होने के बावजूद इसे माउथ पब्लिसिटी का जबरदस्त फायदा मिल रहा है। इस फिल्म का पहला पार्ट सुपरहिट रहा था, लेकिन क्या दूसरा पार्ट भी बॉक्स ऑफिस पर वो कमाल दिखा पाएगा या नहीं? इस सवाल का जवाब जल्द ही मिल जाएगा।
मंगलवार को सोमवार से भी बेहतर रही कमाई
फिल्मों के लिए पहला सोमवार यानी ‘मंडे टेस्ट’ सबसे टफ होता है। ‘द केरल स्टोरी 2’ ने सोमवार को 2.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। उम्मीद की जा रही थी कि मंगलवार को और ज्यादा गिरावट आएगी, लेकिन मंगलवार को फिल्म ने सोमवार के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन करते हुए 4 करोड़ रुपये कमाए। वर्किंग डे होने के बावजूद फिल्म की कमाई में करीब 35% का उछाल आना यह बताता है कि फिल्म में अभी दम बाकी है और समय के साथ यह अपनी लागत निकाल लेगी।
| दिन | कमाई |
|---|---|
| पहला दिन | 0.75 करोड़ |
| दूसरा दिन | 4.65 करोड़ |
| तीसरा दिन | 4.75 करोड़ |
| चौथा दिन | 2.5 करोड़ |
| पांचवां दिन | 4 करोड़ (खबर लिखे जाने तक) |
| कुल कमाई | 16.65 करोड़ |
क्या बजट रिकवर कर पाएगी फिल्म?
फिल्म का कुल बजट लगभग 28 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। अब तक की 16.04 करोड़ रुपये की कमाई के साथ फिल्म ने अपनी आधी से ज्यादा लागत वसूल कर ली है। अगर बुधवार और गुरुवार में भी फिल्म इसी तरह का होल्ड बनाए रखती है, तो यह जल्द ही प्रॉफिट जोन में पहुंच जाएगी। फिल्म को अब तक मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है, जहां कुछ लोग इसे प्रोपेगेंडा बता रहे हैं तो वहीं कई लोग इसे सच्ची घटनाओं पर आधारित एक हिम्मत भरी कहानी मान रहे हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



