Source :- LIVE HINDUSTAN
Moto G87 का डिजाइन और फीचर्स लॉन्च से पहले लीक हो गए हैं। इस फोन में 200MP का कैमरा, नया फ्लैट डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस मिलने वाले हैं।
मोटोरोला ने हाल ही में भारत में अपने फ्लैगशिप फोन Motorola Edge 70 प्रो को पेश किया है। अब कंपनी 200MP कैमरा के साथ अपना फ्लैगशिप फोन लाने की तैयारी कर रही है। Motorola का अगला बड़ा फोन Moto G87 लॉन्च से पहले ही चर्चा में आ गया है। इस फोन के डिजाइन रेंडर और कुछ बड़े फीचर्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Moto G87 में 200MP का पावरफुल कैमरा दिया जा सकता है, जो आमतौर पर प्रीमियम स्मार्टफोन्स में देखने को मिलता है। अगर यह सच होता है, तो यह फोन मिड-रेंज सेगमेंट में बड़ा गेम चेंजर साबित हो सकता है।
लीक में फोन का डिजाइन भी सामने आया है, जिसमें फ्लैट डिस्प्ले, पंच-होल कैमरा और नया कलर ऑप्शन दिखाया गया है। Motorola अपने G सीरीज फोन के जरिए हमेशा बजट और मिड-रेंज यूजर्स को टारगेट करता है, लेकिन Moto G87 इससे अलग होगा।
Moto G87 का डिजाइन (लीक)
लीक हुई तस्वीरों के अनुसार Moto G87 का डिजाइन काफी हद तक पिछले G सीरीज फोन जैसा दिखता है, लेकिन इसमें कुछ नए बदलाव भी देखने को मिलते हैं। फोन में फ्लैट एज और स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जो इसे मॉडर्न लुक देता है। इसके अलावा फ्रंट में पंच-होल कैमरा दिया गया है और डिस्प्ले भी फ्लैट है, जो आजकल यूजर्स की पसंद बनता जा रहा है। फोन दो Pantone कलर ऑप्शन Gray और Blue में आ सकता है, जिससे यह प्रीमियम फील देता है।
Moto G87 फीचर्स (लीक)
Moto G87 की सबसे बड़ी खासियत इसका 200MP कैमरा हो सकता है। यह फीचर आमतौर पर महंगे फ्लैगशिप फोन में देखने को मिलता है, लेकिन Motorola इसे मिड-रेंज में लाने की तैयारी कर रहा है। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, Moto G87 में MediaTek Dimensity 6000 सीरीज का प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके साथ 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलने की भी उम्मीद है, जिससे यह फोन मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए अच्छा विकल्प बन सकता है।
Moto G87 को कंपनी की वेबसाइट पर पहले ही देखा जा चुका है, जिससे साफ है कि इसका लॉन्च ज्यादा दूर नहीं है। हालांकि अभी तक Motorola ने आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया है। Moto G87 को हाल ही में मोटोरोला की यूरोपियन वेबसाइट और एक रिटेल साइट पर देखा गया है, जिससे फोन के लॉन्च का संकेत मिलता है। इस लिस्टिंग से साफ हो गया है कि कंपनी इस फोन को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है और यह ग्लोबल मार्केट में पहले आ सकता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


