Home मनोरंजन समाचार तृप्ति डिमरी के रियल लाइफ रोमियो, ढ़ाई करोड़ की गाड़ी में पहुंचे...

तृप्ति डिमरी के रियल लाइफ रोमियो, ढ़ाई करोड़ की गाड़ी में पहुंचे मूवी देखने

11
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/13/1200x900/tsy_1770985933266_1770985941543.jpg

तृप्ति डिमरी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड सैम, बीती शाम एक्ट्रेस की फिल्म ओ रोमियो को देखने पहुंचे। उनके लुक और स्टाइल को देखकर सबकी नजरें बस उन पर ही हिट गईं।

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ओ रोमियो शुक्रवार को रिलीज हो गई है। वैलेंटाइन्स डे के मौके पर फिल्म रिलीज हुई है जिसको लेकर काफी समय से बज था। फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स ने एक दिन पहले स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी मुंबई में। इस दौरान फिल्म की पूरी कास्ट, क्रू और उनके परिवार वाले या करीबी दोस्त भी आए थे। शाहिद के साथ इस दौरान पत्नी मीरा कपूर थीं जो जूलियट की टी शर्ट पहने आई थीं, वहीं तृप्ति के लिए उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट भी आए।

करोड़ों की गाड़ी में बैठ तृप्ति की फिल्म देखने गए

सैम की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सैम अपनी लग्जरी गाड़ी पोर्शे लेकर आए। इसी गाड़ी में वह कई बार तृप्ति के साथ ड्राइविंग पर नजर आए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस गाड़ी का बेस मॉडल 2.11 करोड़ है और टॉप मॉडल 4.26 करोड़ की है।

सैम हैं लग्जरी प्रॉपर्टीज और गाड़ियों के मालिक

तृप्ति और सैम के काफी समय से डेटिंग की खबरें आ रही हैं। हालांकि दोनों ने कभी इस पर ओपनली बात नहीं की है। वैसे सैम के पास सिर्फ यही नहीं बल्कि कई और भी लग्जरी गाड़ियां हैं। इसके अलावा रिपोर्ट्स के मुताबिक सैम की गोवा में भी कई लग्जरी प्रॉपर्टीज हैं। उनकी कंपनी है जो वेडिंग या बाकी इवेंट्स करवाती है।

ओ रोमियो के बारे में जानें

खैर तृप्ति की फिल्म ओ रोमियो की बात करें तो इसे विशाल भारद्वाज ने डायरेक्ट की है। फिल्म में शाहिद और तृप्ति के अलावा तमन्ना भाटिया, विक्रांत मैसी, अविनाश तिवारी, नाना पाटेकर और फरीदा जलाल भी हैं। फिल्म रिपोर्ट्स के मुताबिक हुस्सैन उस्तरा की लाइफ पर आधारित है। इस फिल्म के जरिए तृप्ति और शाहिद पहली बार साथ में काम कर रहे हैं। वहीं विशाल के साथ भी तृप्ति की यह पहली फिल्म है।

तृप्ति की बाकी 2 मोस्ट अवेटेड फिल्में

तृप्ति इस फिल्म के अलावा भी कई और फिल्मों में नजर आने वाली हैं। वह स्पिरिट 2 और मां-बहन में दिखेंगी। स्पिरिट में वह प्रभास के साथ नजर आएंगी जिसे संदीप रेड्डी वांगा डायरेक्ट कर रहे हैं। पहले इस फिल्म में प्रभास के साथ दीपिका पादुकोण थीं, लेकिन उनके वर्किंग घंटे और फीस की डिमांड की वजह से वह मूवी से बाहर हो गईं। संदीप ने फिर दीपिका की जगह तृप्ति को लिया।

मां-बहन

वहीं मां-बहन में तृप्ति, माधुरी दीक्षित के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी जिसकी अनाउंसमेंट कुछ दिनों पहले ही हुई है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN