Home  लाइफस्टाइल समाचार डॉक्टर बोलीं- बीपी, शुगर, मोटापे के मरीज ये 2 चीजें करना शुरू...

डॉक्टर बोलीं- बीपी, शुगर, मोटापे के मरीज ये 2 चीजें करना शुरू करो, 40 दिनों में फायदा दिखेगा!

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

डॉक्टर बताती हैं कि उनके पास एक 43 साल की गृहणी आईं, जिनका मोटापा, बीपी और शुगर तीनों बढ़े हुए थे। उनके पास अपने लिए बहुत ज्यादा समय नहीं था, इसलिए डॉक्टर ने उन्हें सिर्फ दो बदलाव करने का सुझाव दिया। ये दो सिंपल चेंज ला कर उनकी तीनों ही चीजें काफी हद तक कंट्रोल में आ गईं।

आजकल हेल्थ प्रॉब्लम्स जैसे बीपी, शुगर और मोटापा काफी कॉमन हो गए हैं। वजह कई हो सकती हैं लेकिन आमतौर पर गलत खानपान और लाइफस्टाइल ही मुख्य कारण होते हैं। तो जाहिर हैं इन्हें कंट्रोल करना है तो डाइट और लाइफस्टाइल में ही सुधार लाना होगा। लेकिन भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों को ज्यादा टाइम नहीं मिलता, जिस वजह से बड़े बदलाव लाना मुश्किल लगता है। ऐसा ही एक केस आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ सुगंधा शर्मा शेयर करती हैं। डॉक्टर बताती हैं कि उनके पास एक 43 साल की गृहणी आईं, जिनका मोटापा, बीपी और शुगर तीनों बढ़े हुए थे। उनके पास अपने लिए बहुत ज्यादा समय नहीं था, इसलिए डॉक्टर ने उन्हें सिर्फ दो बदलाव करने का सुझाव दिया। ये दो सिंपल चेंज ला कर उनकी तीनों ही चीजें काफी हद तक कंट्रोल में आ गईं। आइए जानते हैं ये दो बदलाव कौन से हैं।

पहला बदलाव- ब्रेकफास्ट में खाना शुरू करें जौ का दलिया

डॉ सुगंधा शर्मा बताती हैं कि सबसे पहला बदलाव जो उन्होंने किया वो था नाश्ता बदलना। नाश्ते में बहुत कुछ फैंसी नहीं खाना था, बल्कि सिंपल जौ का दलिया खाना था। जौ का दलिया आप अपनी मनपसंद सब्जियां डालकर भी बना सकते हैं या सिंपल पानी और नमक में पकाकर खा सकते हैं। चाहें तो उसमें थोड़ी सी छाछ मिला लें, इससे वो थोड़ा और खाने लायक हो जाता है। आपको नाश्ते में रोज यही जौ का दलिया खाना है।

जरूरी सलाह- डॉक्टर कहती हैं कि अगर आप काफी मोटे हैं और आपको शुगर भी है, तभी जौ का दलिया रोजाना खाएं। जो शुगर के मरीज बहुत मोटे नहीं है, उनके लिए हफ्ते में दो से तीन बार दलिया खाना ही पर्याप्त रहेगा।

दूसरा बदलाव- रोजाना सूर्य नमस्कार करने की आदत डालें

दूसरी सलाह जो डॉक्टर ने दी वो थी रोजाना सूर्य नमस्कार करना। ये ऐसा अभ्यास है इसमें आपके शरीर के लगभग सभी हिस्सों की एक्सरसाइज हो जाती है। डॉक्टर कहती हैं कि लोगों के पास ज्यादा एक्सरसाइज करने का टाइम नहीं होता है, ऐसे में सूर्य नमस्कार किया जा सकता है। शुरुआत महज 5 सूर्य नमस्कार से करें, इनमें आपको 5 से 7 मिनट का समय ही लगेगा। फिर धीरे-धीरे आप अपनी सहूलियत के हिसाब से संख्या बढ़ा सकते हैं।

सिर्फ दो बदलाव करने से फायदे कैसे होगा?

डॉ सुगंधा बताती हैं कि जौ का दलिया ड्राई होता है और इसमें ‘स्क्रैपिंग प्रॉपर्टीज’ यानी लेखन गुण होता है। इसका मतलब है कि ये ब्लड में मौजूद एकस्ट्रा फैट, कोलेस्ट्रॉल और टॉक्सिन को धीरे-धीरे कम करने में मदद करता है। इसमें फाइबर भी भरपूर होता है, जो शुगर को ब्लड में जल्दी एब्जॉर्ब नहीं होने देता। इसलिए ये आपके मोटापे, डायबिटीज और बीपी तीनों पर काम करता है। जब आप इसके साथ सूर्य नमस्कार भी करते हैं, तो बॉडी की फिजिकल एक्टिविटी शुरू होती है। इससे मोटापे, डायबिटीज और बीपी तीनों में फायदा देखने को मिलता है।

40 दिनों में शरीर में क्या-क्या बदलाव होंगे?

डॉ सुगंधा अपनी 43 वर्षीय पेशेंट के बारे में बताती हैं कि उन्होंने लगभग 40 दिनों तक यही रूटीन फॉलो किया। बदलाव अच्छे से पता चलें, इसके लिए उन्होंने इस दौरान कोई भी दवा नहीं ली। 40 दिनों बाद उनका बीपी जो 180-190 के आसपास रहता था, वो घटकर 130-140 तक आ गया। उनकी खाने की बाद की शुगर 250-300 रहती थी, जो बाद में 170-190 आने लगी। उनका वजह भी 2-3 किलो कम हो चुका था।

जरूरी सलाह- डॉक्टर कहती हैं कि ये दो बदलाव करने के साथ ही आपको अपनी डाइट पर भी ध्यान देना जरूरी है। अगर आप कुछ भी खा रहे हैं, तो उससे फायदा नहीं होने वाला।

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN