Home विश्व समाचार डे-केयर सेंटर में पहले बच्चों-शिक्षकों को बनाया बंधक, फिर अंधाधुंध फायरिंग; तीन...

डे-केयर सेंटर में पहले बच्चों-शिक्षकों को बनाया बंधक, फिर अंधाधुंध फायरिंग; तीन घायल

10
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

संक्षेप:

थाईलैंड से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पर डे-केयर सेंटर में गोलीबारी हुई है। इस घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर है। फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है और मामले की जांच कर रही है।

थाईलैंड से इस वक्त बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है। खबरों के अनुसार, यहां एक डे-केर सेंटर में अंधाधुंध फायरिंग की घटना हुई है। इस घटना में तीन घायल हो गए हैं। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि एक पूर्व पुलिस अधिकारी ने इस डे-केयर सेंटर में घुसकर फायरिंग कर दी। खबरों के अनुसार, इसके अलावा, दक्षिणी थाईलैंड के हाट याई में स्थित एक स्कूल में 18 वर्षीय युवक ने फायरिंग की, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय प्रशासन के अनुसार, बुधवार को दक्षिणी थाईलैंड के सोंगखला प्रांत में एक स्कूल में एक बंदूकधारी ने अज्ञात संख्या में छात्रों और शिक्षकों को बंधक बना लिया था। पुलिस ने इलाके को घेर लिया है और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है। कहा जा रहा है कि इसी दौरान फायरिंग की घटना हुई है।

बताया जा रहा है कि बंदूकधारी स्कूल परिसर में छुट्टी के समय के आसपास घुसा था। गोलीबारी के बाद हमलावर ने स्कूल भवन के अंदर कुछ छात्रों और शिक्षकों को बंधक बना लिया। बताया जा रहा है कि कई छात्र अंदर फंसे हुए हैं और बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, हट याई पुलिस स्टेशन के अधिकारी, विशेष अभियान बल और बचाव दल ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए स्कूल को घेर लिया है। सुरक्षित क्षेत्रों में लोगों को निकाला जा रहा है। अधिकारियों ने स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों तथा संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर हमलावर से बातचीत शुरू कर दी।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, गोलीबारी करने वाले हमलावर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया है और बंधक बनाए गए सभी लोगों को मुक्त कर दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना में तीन लोग घायल हुए हैं। फिलहाल घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN