Home विश्व समाचार ट्रंप की चेतावनी पर ईरान का पलटवार, अगर हमला किया तो पूरी...

ट्रंप की चेतावनी पर ईरान का पलटवार, अगर हमला किया तो पूरी तरह सील कर देंगे होर्मुज

16
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

ईरान की इस्लामी क्रांतिकारी गार्ड्स ने रविवार को कड़ा बयान जारी करते हुए चेतावनी दी है कि अगर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरानी ऊर्जा सुविधाओं पर हमला करने की अपनी धमकी को अमल में लाते हैं, तो ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह बंद कर देगा।

ईरान की इस्लामी क्रांतिकारी गार्ड्स (IRGC) ने रविवार को कड़ा बयान जारी करते हुए चेतावनी दी है कि अगर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरानी ऊर्जा सुविधाओं पर हमला करने की अपनी धमकी को अमल में लाते हैं, तो ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह बंद कर देगा। IRGC के बयान में कहा गया है कि ट्रंप प्रशासन द्वारा ईरानी बिजली संयंत्रों या ऊर्जा ढांचे को निशाना बनाए जाने पर होर्मुज जलमार्ग को स्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा, जिसे तब तक नहीं खोला जाएगा जब तक प्रभावित सुविधाएं पुनर्निर्मित नहीं हो जातीं।

यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की उस धमकी के ठीक एक दिन बाद आया है, जिसमें उन्होंने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर कहा था कि यदि ईरान 48 घंटों के भीतर होर्मुज जलडमरूमध्य को बिना किसी धमकी के पूरी तरह नहीं खोलता, तो अमेरिका ईरान के विभिन्न बिजली संयंत्रों पर हमला कर उन्हें ‘नष्ट’ कर देगा, और इसकी शुरुआत सबसे बड़े संयंत्र से होगी।

ट्रंप की यह चेतावनी मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के चौथे सप्ताह में आई है, जहां ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को प्रभावी रूप से बंद कर वैश्विक तेल आपूर्ति को प्रभावित किया है, जिससे ऊर्जा संकट गहरा गया है।

IRGC ने आगे कहा कि यदि वाशिंगटन ने ईरानी ऊर्जा सुविधाओं पर हमला किया, तो अमेरिकी शेयरधारिता वाली कंपनियों को ‘पूरी तरह नष्ट’ कर दिया जाएगा। साथ ही, अमेरिकी ठिकानों की मेजबानी करने वाले क्षेत्रीय देशों की ऊर्जा सुविधाएं ‘वैध लक्ष्य’ मानी जाएंगी। ईरानी सेना ने क्षेत्र में अमेरिका और उसके सहयोगियों से जुड़ी ऊर्जा, डिसैलिनेशन और आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाने की भी धमकी दी है।

इससे पहले ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी के बाद पलटवार करते हुए कहा था कि उसकी सैन्य क्षमता पूरी तरह बरकरार है और वह क्षेत्रीय सुरक्षा तथा जलडमरूमध्य की स्थिति को नियंत्रित करने में सक्षम है। ईरान के उप रक्षा मंत्री रेजा तलाएई-निक ने ईरानी मीडिया में आये बयान में कहा कि क्षेत्र में जारी हमले यह दर्शाते हैं कि ईरानी बल ‘रणनीतिक भंडार और स्वदेशी उत्पादन’ पर निर्भर रहते हुए प्रभावी कार्रवाई कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि बीते दो दशकों में मिसाइल और ड्रोन निर्माण में किए गए निवेश के कारण इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) अब ‘सटीक और प्रभावी’ हमले करने में सक्षम है।

उन्होंने दावा किया कि युद्ध के शुरुआती चरणों की तुलना में अब मिसाइल और ड्रोन हमलों की सटीकता में वृद्धि हुई है और तटीय क्षेत्रों, जहाजों तथा अंदरूनी ठिकानों से क्रूज़ मिसाइलों के जरिए हमले इसकी पुष्टि करते हैं। होर्मुज जलडमरूमध्य पर टिप्पणी करते हुए तलाएई-निक ने कहा कि ईरानी सशस्त्र बल इस जलमार्ग की सुरक्षा को ‘वास्तविक रूप से नियंत्रित और परिभाषित’ करते हैं। यह जलडमरूमध्य वैश्विक तेल और एलएनजी आपूर्ति का लगभग 20 प्रतिशत वहन करता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN