Home विश्व समाचार ट्रंप की गाली वाली पोस्ट पर ईरान ने ली चुटकी, फोटो दिखाकर...

ट्रंप की गाली वाली पोस्ट पर ईरान ने ली चुटकी, फोटो दिखाकर पूछा-इसे भूल गए? क्या दिखाई है तस्वीर

12
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अमेरिकी राष्ट्रपति के गाली वाली पोस्ट पर ईरान ने तगड़ी चुटकी ली है। ईरान ने अमेरिकी विमान के टुकड़ों की तस्वीर दिखाते हुए पूछा है कि इसे भूल गए? ईरान का दावा है कि उसने अमेरिकी विमान को मलबे में तब्दील कर दिया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति के गाली वाली पोस्ट पर ईरान ने तगड़ी चुटकी ली है। ईरान ने अमेरिकी विमान के टुकड़ों की तस्वीर दिखाते हुए पूछा है कि इसे भूल गए? ईरान का दावा है कि उसने अमेरिकी विमान को मलबे में तब्दील कर दिया है। इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बता दें कि ट्रंप ने आज एक पोस्ट में कहाकि अगर ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को नहीं खोला तो वह उसके पावर प्लांट्स और पुलों को तबाह कर देंगे।

ट्रंप ने क्या लिखा था
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल अकाउंट पर लिखा था कि मंगलवार का दिन, पावर प्लांट डे होगा, ब्रिज डे होगा। ईरान में ऐसा कुछ होगा, जो फिर कभी नहीं होगा। उन्होंने ईरान के लिए गाली भरे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए लिखा कि था कि तुम लोग जल्द से जल्द होर्मुज स्ट्रेट खोल दो। अगर ऐसा नहीं किया तो तुम सब नर्क पहुंच जाओगे।

इतिहास खुद को दोहराता है
इसके कुछ ही देर बाद ईरान ने तबाह हुए अमेरिकी विमानों की तस्वीर पोस्ट की। ईरान का दावा है कि उसने इन अमेरिकी विमानों को तबाह कर दिया है। वहीं, अमेरिका का कहना है कि उसने अपने पायलट को वहां से रेस्क्यू कर लिया है। इसके साथ ही ईरान ने अमेरिका के जख्मों पर नमक भी रगड़ा है। उसने एक्स पर पोस्ट में कहा है कि इतिहास खुद को दोहराता है। इसने 24 अप्रैल 1980 की याद दिलाई है, जब अमेरिका का ऑपरेशन ईगल क्लॉ, ईरान के तबास डेजर्ट में धूल चाट गया था।

बचाव मिशन को बताया विफल
ईरान में खतम अल-अनबिया केंद्रीय मुख्यालय के प्रवक्ता ने कहाकि अमेरिकी सेना काकथित बचाव अभियान एक भ्रामक मिशन था। इसे दक्षिण ईसफहान के एक खराब हवाई अड्डे पर गिरे विमान के पायलट को बचाने के बहाने के तहत अंजाम दिया गया। उन्होंने कहाकि ईरानी सशस्त्र बलों के समय पर पहुंचने के बाद यह पूरी तरह विफल हो गया।

ट्रंप की सहयोगी को भी जवाब
ईरान ने ट्रंप की सहयोगी कैरोलिन लेविट द्वारा एक्स पर गर्व करने वाली पोस्ट का भी जवाब दिया। ईरान के दूतावास ने एक्स पर एक पोस्ट में कहाकि तब आप यह सब भी जोड़िए कि मिनाब स्कूल के बच्चों को मारने पर गर्व है। अस्पतालों और विश्वविद्यालयों पर हमला करने पर गर्व है। गाजा में इजरायल के नरसंहार का समर्थन करने पर गर्व है। एपस्टीन मामले पर गर्व है। आगे उसने लिखा कि यूजर्स, कृपया बेझिझक कैरोलिन को बताएं कि और क्या जोड़ना है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN