Home विश्व समाचार टोरंटो में सरेआम कत्ल, मॉल पार्किंग में भारतीय मूल के युवक को...

टोरंटो में सरेआम कत्ल, मॉल पार्किंग में भारतीय मूल के युवक को गोली मारकर हत्या

14
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

संक्षेप:

कनाडा के टोरंटो में एक व्यस्त शॉपिंग सेंटर की पार्किंग में अज्ञात हमलावरों द्वारा गोलीबारी में एक 37 वर्षीय भारतीय-कनाडाई व्यक्ति की मौत हो गई। टोरंटो पुलिस सेवा ने रविवार को जारी बयान में पीड़ित की पहचान ब्रैम्पटन निवासी चंदन कुमार राजा नंदकुमार के रूप में की है।

कनाडा के टोरंटो में एक व्यस्त शॉपिंग सेंटर की पार्किंग में अज्ञात हमलावरों द्वारा गोलीबारी में एक 37 वर्षीय भारतीय-कनाडाई व्यक्ति की मौत हो गई। टोरंटो पुलिस सेवा ने रविवार को जारी बयान में पीड़ित की पहचान ब्रैम्पटन निवासी चंदन कुमार राजा नंदकुमार के रूप में की है। पुलिस के अनुसार, शनिवार को लगभग दोपहर 3:31 बजे रेक्सडेल बुलेवार्ड और हाईवे 27 के पास स्थित वुडबाइन शॉपिंग सेंटर की पार्किंग में गोलीबारी की सूचना मिली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोली लगने से घायल शख्स को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कौन थे चंदन कुमार?

पुलिस के अनुसार, संदिग्ध व्यक्ति वाहन में सवार होकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इसे एक टारगेटेड घटना माना है। पुलिस का कहना है कि परिस्थितियां अभी स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन यह जानबूझकर की गई हमला प्रतीत होता है। पुलिस के अनुसार, मृतक चंदन कुमार मूल रूप से कर्नाटक के रहने वाले आईटी पेशेवर थे। वे पिछले छह वर्षों से कनाडा में कार्यरत थे। इस घटना के साथ टोरंटो में इस साल की तीसरी हत्या दर्ज की गई है। सीटीवी न्यूज के अनुसार, घटनास्थल की तस्वीरों में एक सफेद एसयूवी दिखाई दे रही है, जिसकी विंडशील्ड पर गोलियों के निशान हैं और ड्राइवर की तरफ की खिड़की टूटी हुई है।

पुलिसिया जांच जारी

सीबीसी न्यूज के हवाले से इंस्पेक्टर एरॉल वॉटसन ने कहा कि मैं समझ सकता हूं कि इस तरह की गोलीबारी, खासकर किसी मॉल में, जनता की सुरक्षा के लिए चिंता का कारण बन सकती है। उन्होंने बताया कि अधिकारी किसी भी गवाह, वीडियो फुटेज और अन्य सबूतों की तलाश में जुटे हैं। वॉटसन ने जोर दिया कि फिलहाल यह घटना टारगेटेड मानी जा रही है, और पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कितने संदिग्ध थे और कितनी गोलियां चलाई गईं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN