Home राष्ट्रीय समाचार टी-20 वर्ल्ड कप फ़ाइनल: न्यूजीलैंड के 9 विकेट गिरे, भारत चैंपियन बनने...

टी-20 वर्ल्ड कप फ़ाइनल: न्यूजीलैंड के 9 विकेट गिरे, भारत चैंपियन बनने के करीब

46
0

Source :- BBC INDIA

अक्षर पटेल

इमेज स्रोत, Getty Images

8 मार्च 2026, 18:36 IST

अपडेटेड 4 मिनट पहले

पढ़ने का समय: 5 मिनट

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच खेला जा रहा है.

भारत की ओर से मिले 256 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड का स्कोर 17 ओवर के बाद आठ विकेट गंवाकर 152 रन है.

बुमराह ने 16वें ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर न्यूजीलैंड के दो बल्लेबाजों को पवेलियन वापस भेजा है.

न्यूजीलैंड के कप्तान सैंटनर 36 रन बनाकर खेल रहे हैं.

13वें अक्षर पटेल ने भारत को एक और सफलता दिलाई है. अक्षर ने डैरिल मिचेल को आउट किया. इसके साथ ही सैंटनर और डैरिल के बीच हुई 52 रन की पार्टनरशिप भी ब्रेक हो गई.

इससे पहले न्यूजीलैंड 8.1 ओवर में 72 रन पर पांच विकेट गंवा दिए.

वरुण चक्रवर्ती ने टिम साइफर्ट का विकेट लिया है. उन्होंने 26 गेंद में 52 रन की पारी खेली.

इससे पहले हार्दिक पंड्या ने मार्क चैपमैन को बोल्ड किया. उन्होंने महज तीन रन बनाए.

इससे पहले अक्षर पटेल ने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए ग्लेन फ़िलिप्स को बोल्ड कर दिया. टिम साइफर्ट हालांकि 15 गेंद में 31 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं.

अक्षर पटेल

इमेज स्रोत, Getty Images

जसप्रीत बुमराह ने रचिन रविंद्र को एक पर भी ही पवेलियन वापस भेज दिया.

अक्षर पटेल ने हालांकि भारत को पहली सफलता दिला दी है. न्यूजीलैंड के ओपनर फिन ऐन 9 रन बनाकर पवेलियन वापस लौट गए हैं.

इससे पहले न्यूजीलैंड के ओपनर्स टिम साइफर्ट, फिन ऐलन ने हार्दिक पंड्या के दूसरे ओवर में 21 रन स्कोर किए.

भारत ने संजू, अभिषेक और किशन के अर्धशतकों की बदौलत 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 255 रन बनाए.

वहीं न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज नीशम ने चार ओवर में 46 रन देकर तीन विकेट लिए.

अभिषेक, संजू और किशन ने जड़े अर्धशतक

अभिषेक शर्मा

इमेज स्रोत, Getty Images

भारत की ओर से ओपनिंग का जिम्मा संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने संभाला. हालांकि भारतीय ओपनर्स ने पहले ओवर में सात और दूसरे ओवर में पांच रन ही स्कोर किए.

तीसरे ओवर में संजू और अभिषेक ने रनों की रफ्तार को बढ़ाते हुए 15 रन स्कोर किए. चौथे ओवर की पहली दो गेंदों पर अभिषेक शर्मा ने बाउंड्री स्कोर की. चार ओवर में ही भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 50 के पार पहुंच गया था.

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में पहली बार भारतीय ओपनर्स टीम को 50 रन से ज्यादा की शुरुआत दिलाने में कामयाब हुए हैं. टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भी पहली बार किसी टीम को 50 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप मिली है.

अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में फिफ्टी पूरी की. वहीं पावरप्ले में ही भारत का स्कोर 92 रन तक पहुंच गया. टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में यह पावरप्ले में स्कोर किया गया हाईएस्ट स्कोर है.

हालांकि 8वें ओवर की पहली गेंद पर अभिषेक शर्मा को रचिन रविंद्र ने आउट किया. उन्होंने 21 गेंद में 52 रन की पारी खेली.

ईशान-संजू

इमेज स्रोत, Getty Images

ईशान किशन और संजू सैमसन ने रनों की रफ्तार को धीमा नहीं होने दिया और 10 ओवर में टीम का स्कोर 127 रन तक पहुंच गया.

संजू सैमसन ने 33 गेंद पर अपनी फिफ्टी पूरी की. संजू सैमसन की ये लगातार तीसरी फिफ्टी है. संजू सैमसन टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल और सेमीफाइनल में फिफ्टी लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी भी बन गए हैं.

14वें ओवर की आखिरी तीन गेंद पर तो संजू सैमसन ने रचिन रविंद्र के खिलाफ छक्कों की हैट्रिक जड़ी.

वहीं ईशान किशन ने 23 गेंद पर फिफ्टी पूरी कर ली है. दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 45 गेंद में 100 रन की पार्टनरशिप पूरी हुई. 15 ओवर में ही भारत का स्कोर 200 के पार हो गया था.

16वें ओवर में नीशम ने तीन विकेट लेकर न्यूजीलैंड की वापसी करवाई. उन्होंने संजू, किशन और कप्तान सूर्यकुमार यादव को आउट किया.

संजू सैमसन ने 89 और किशन ने 54 रन की पारी खेली. वहीं कप्तान सूर्यकुमार पहली गेंद पर ही बिना खाता खोले आउट हो गए.

हार्दिक पंड्या भी ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं पाए और 13 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हो गए.

लेकिन आखिर ओवर में शिवम दुबे ने नीशम के खिलाफ 24 रन स्कोर किए और भारत के स्कोर 255 रन तक पहुंचा दिया. शिवम दुबे 8 गेंद में 26 रन बनाकर नाबाद रहे.

न्यूजीलैंड

इमेज स्रोत, Getty Images

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11 में फाइनल मुकाबले के लिए एक बदलाव हुआ है. न्यूजीलैंड हालांकि बिना किसी ऑफ स्पिनर के फाइनल मुकाबले में उतरा है.

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया है कि भारत की प्लेइंग 11 में फाइनल मैच के लिए कोई बदलाव नहीं हुआ है.

भारत की प्लेइंग 11: भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, 10 जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती.

न्यूज़ीलैंड की प्लेइंग 11: टिम साइफ़र्ट (विकेटकीपर), फ़िन ऐलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फ़िलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जिमी नीशम, मैट हेनरी, लॉकी फ़र्ग्यूसन, जेकब डफ़ी

टी-20 वर्ल्ड कप

इमेज स्रोत, Getty Images

भारतीय क्रिकेट टीम टी-20 वर्ल्ड कप की मौजूदा चैंपियन है. टीम इंडिया के पास आज लगातार दो बार वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बनने का मौका है.

हालांकि भारतीय टीम ने 2024 के अलावा 2007 में टी20 वर्ल्ड कप का पहला संस्करण भी अपने नाम किया था.

वहीं न्यूजीलैंड की टीम अभी तक इस टूर्नामेंट को जीत नहीं पाई है. न्यूजीलैंड के पास पहली बार वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचने का मौका है.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

SOURCE : BBC NEWS