Home व्यापार समाचार टाटा के इस शेयर के बुरे हाल, 87% से ज्यादा गया लुढ़क,...

टाटा के इस शेयर के बुरे हाल, 87% से ज्यादा गया लुढ़क, 35 रुपये से नीचे पहुंचा दाम

10
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

टाटा ग्रुप की कंपनी TTML के शेयर अपने ऑल टाइम हाई लेवल से 87% से अधिक लुढ़क गए हैं। टाटा ग्रुप की इस कंपनी के शेयर 11 जनवरी 2022 को 291.05 रुपये पर थे। टीटीएमएल के शेयर 27 मार्च 2026 को 33.14 रुपये पर बंद हुए हैं।

टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा टेलिसर्विसेज (महाराष्ट्र) लिमिटेड के शेयर बुरे हाल में हैं। टाटा टेलिसर्विसेज (टीटीएमएल) के शेयर शुक्रवार को BSE में 5 पर्सेंट की गिरावट के साथ 33.14 रुपये पर बंद हुए हैं। दिन के कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर 33.06 रुपये पर भी जा पहुंचे और 52 हफ्ते का नया लो बनाया। टीटीएमएल के शेयर इस साल अब तक 33 पर्सेंट से अधिक टूट गए हैं। टाटा टेलिसर्विसेज महाराष्ट्र (टीटीएमएल) के शेयर अपने अब तक के उच्चतम स्तर (ऑल टाइम हाई लेवल) से 87 पर्सेंट से अधिक लुढ़क गए हैं।

ऑल टाइम हाई से 87% से ज्यादा गिर गए हैं TTML के शेयर
टाटा टेलिसर्विसेज (महाराष्ट्र) लिमिटेड (टीटीएमएल) के शेयर पिछले कुछ समय से लगातार दबाव में हैं। टाटा ग्रुप की इस कंपनी के शेयर 11 जनवरी 2022 को 291.05 रुपये पर थे। टीटीएमएल (TTML) के शेयर शुक्रवार 27 मार्च 2026 को 33.14 रुपये पर बंद हुए हैं। कंपनी के शेयर अपने ऑल टाइम हाई लेवल से 87 पर्सेंट से अधिक टूट गए हैं। टाटा टेलिसर्विसेज (महाराष्ट्र) लिमिटेड का मार्केट कैप शुक्रवार 27 मार्च 2026 को घटकर 6478.63 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

52 हफ्ते के हाई से 58% से अधिक टूट गए हैं शेयर
टाटा टेलिसर्विसेज (महाराष्ट्र) लिमिटेड (TTML) के शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई लेवल से 58 पर्सेंट से ज्यादा लुढ़क गए हैं। टीटीएमएल के शेयर 11 जून 2025 को 81.16 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 27 मार्च 2026 को 33.14 रुपये पर जा पहुंचे हैं। टाटा टेलिसर्विसेज (महाराष्ट्र) लिमिटेड के शेयरों का मंथली हाई 42.35 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का मंथली लो 33.06 रुपये है। दिसंबर 2025 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 74.36 पर्सेंट है, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 25.64 पर्सेंट है।

पहले से कम हुआ है कंपनी का घाटा
टाटा टेलिसर्विसेज (महाराष्ट्र) लिमिटेड को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 150.43 करोड़ रुपये का नेट लॉस हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 315.11 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में ऑपरेशंस से मिलने वाला कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 11.6 पर्सेंट घटकर 294.31 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी का इबिट्डा 17.2 पर्सेंट सुधार के साथ 175.62 करोड़ रुपये पहुंच गया है, जो कि पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 149.79 करोड़ रुपये था। टाटा ग्रुप की कंपनी टीटीएमएल ने अगस्त 2013 में अपने निवेशकों को बोनस शेयर का भी तोहफा दिया। कंपनी ने 2:15 के रेशियो में बोनस शेयर बांटे। यानी, कंपनी ने हर 15 शेयर पर 2 बोनस शेयर दिए।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN