Home व्यापार समाचार टाटा का दिग्गज शेयर नई ऊंचाई पर, 4500 रुपये के पार दाम,...

टाटा का दिग्गज शेयर नई ऊंचाई पर, 4500 रुपये के पार दाम, रेखा झुनझुनवाला का है बड़ा दांव

35
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

टाइटन के शेयर अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयर शुक्रवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 4524 रुपये पर जा पहुंचे और नया हाई बनाया। कारोबार के आखिर में टाइटन के शेयर उछाल के साथ 4502.15 रुपये पर बंद हुए।

टाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनी टाइटन के शेयर नए ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। टाइटन कंपनी के शेयर शुक्रवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 4524 रुपये पर जा पहुंचे और अपना ऑल टाइम हाई बनाया। कारोबार के आखिर में कंपनी के शेयर उछाल के साथ 4502.15 रुपये पर बंद हुए हैं। टाइटन का मार्केट कैप भी 4 लाख करोड़ रुपये के करीब जा पहुंचा है। पिछले 6 महीने में टाइटन के शेयरों में 27 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है। दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला का टाइटन पर बड़ा दांव है। रेखा झुनझुनवाला के पास टाइटन कंपनी के 4 करोड़ से भी ज्यादा शेयर हैं।

183% उछल गए हैं टाइटन के शेयर
टाटा ग्रुप की कंपनी टाइटन (Titan) के शेयर पिछले 5 साल में 183 पर्सेंट उछल गए हैं। कंपनी के शेयर इस अवधि में 1591.75 रुपये से बढ़कर 4502.15 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले 10 साल में टाइटन के शेयरों में 1241 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। तीन साल में कंपनी के शेयरों में 74 पर्सेंट की तेजी आई है। अगर पिछले एक साल की बात करें तो कंपनी के शेयर 41 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयरों में 27 पर्सेंट से ज्यादा का उछाल आया है। टाइटन के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 3202 रुपये है।

रेखा झुनझुनवाला के पास टाइटन के 4 करोड़ से ज्यादा शेयर
दिग्गज इनवेस्टर रेखा झुनझुनवाला का टाइटन कंपनी पर बड़ा दांव है। रेखा झुनझुनवाला के पास टाइटन कंपनी के 47,184,470 शेयर हैं। कंपनी में उनकी हिस्सेदारी 5.31 पर्सेंट है। टाइटन की शेयरहोल्डिंग का यह डेटा दिसंबर 2025 तिमाही का है। टाइटन, शेयर मार्केट के ‘बिग बुल’ कहे जाने वाले राकेश झुनझुनवाला का फेवरिट स्टॉक रहा है। रेखा झुनझुनवाला, राकेश झुनझुनवाला की पत्नी हैं। राकेश झुनझुनवाला का 14 अगस्त 2022 को निधन हो गया था। सरकारी बीमा कंपनी LIC के पास भी टाइटन के 2,23,24,301 शेयर हैं। कंपनी में एलआईसी की हिस्सेदारी 2.51 पर्सेंट है।

बोनस शेयर भी दे चुकी है टाइटन
टाटा ग्रुप की कंपनी टाइटन अपने निवेशकों को बोनस शेयर का भी तोहफा दे चुकी है। टाइटन ने जून 2011 में अपने शेयरधारकों को 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर दिया। बोनस शेयर के अलावा, टाइटन अपने शेयर का बंटवारा (स्टॉक स्प्लिट) भी कर चुकी है। कंपनी अपने शेयर को 10 टुकड़े में बांट चुकी है। टाइटन ने जून 2011 में ही 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 1-1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में बांटा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN