Home मनोरंजन समाचार टटीरी गाने विवाद पर माफी मांगने के बाद अब इसका नया वर्जन...

टटीरी गाने विवाद पर माफी मांगने के बाद अब इसका नया वर्जन रिलीज कर रहे बादशाह

8
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/10/1200x900/MixCollage-15-Jun-2024-08-05-PM-5143_1718462132194_1775831132781.jpg

बादशाह अपने हरियाणवी गाने टटीरी को लेकर काफी मुश्किल में फंसे थे। हालांकि अब सिंगर ने अनाउंस किया कि वह इस गाने के नए वर्जन को लेकर आ रहे हैं।

बादशाह कुछ दिनों पहले अपने हरियाणवी गाने टटीरी को लेकर काफी विवाद में रहे थे। गाने के लिरिक्स और कुछ विजुअल्स को लेकर काफी विरोध हुआ था। वहीं इसके बाद वीडियो को डिलीट भी कर दिया गया था। बादशाह ने नेशनल कमिशन फॉर वुमन से माफी भी मांगी और अब सिंगर इसी गाने का रीवैम्प वर्जन लेकर आ रहे हैं जिसका नाम है टटीरी फिर से।

क्या किया बादशाह ने अनाउंस

बादशाह ने 10 अप्रैल को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया कि पिछले कुछ हफ्तों में, उन्होंने अपने गाने टटीरी के मामले में सरकारी अधिकारियों, महिला आयोग, सामाजिक कार्यकर्ताओं और संस्कृति की परवाह करने वाले अन्य लोगों की राय को सुना था। उस फीडबैक के बाद उन्होंने कुछ जरूरी बदलाव कर दिए हैं और जिनको लेकर विरोध हो रहा है उस पार्ट को हटा दिया गया है।

बादशाह ने फिर रीवैम्प म्यूजिक वीडियो की कुछ झलक भी शेयर की जिससे सिंगर के फैंस काफी खुश हैं।

बादशाह करते हैं सबकी सेन्टिमेंट्स की रिस्पेक्ट

बादशाह का कहना है कि वह लोगों के सेन्टिमेंट्स और फीडबैक की रिस्पेक्ट करते हैं। उन्होंने कहा कि एक आर्टिस्ट के तौर पर क्रिएटिविटी के साथ-साथ जिम्मेदारी होती है सोसाइटी को लेकर क्योंकि कल्चर काफी जरूरी है। बादशाह ने कहा, टटीरी फिर से उसी सफर का अगला कदम है। आपका साथ, आपकी आवाज और आपका विश्वास ही है जिसने इस गाने को जिंदा रखा है। उम्मीद है इसका नया रूप वही एनर्जी और वही सम्मान लेकर चलेगा।

बादशाह ने माफी मांगते हुए किए 2 वादे

बादशाह ने मंगलवार को नेशनल कमिशन फॉर वुमन को माफी मांगी थी। इसके साथ ही उन्होंने 2 वादे किए। एक 50 लड़कियों की पढ़ाई की जिम्मेदारी ली है जो इकोनॉमिकली वीक हैं और 4 महीने में एक वुमन एम्पावरमेंट पर गाना लिखेंगे।

गाने को लेकर क्या हुआ था विवाद

बता दें कि टटीरी गाना 1 मार्च को रिलीज हुआ था। इस गाने में बादशाह ने परफॉर्म किया है। वहीं लिरिक्स को भी बादशाह ने ही लिखा है। हितेन ने म्यूजिक कम्पोज किया है। वहीं माही संधू और जोमिन संधू ने इसे डायरेक्ट किया है।

पर्सनल लाइफ

वैसे कुछ दिनों पहले बादशाह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में आए थे जब उनकी पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी के साथ फोटो वायरल हुई थी। ऐसा कहा गया था कि बादशाह ने ईशा संग प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। फैंस ने दोनों को खूब बधाई दी थी। हालांकि बादशाह ने खुद इस परव अब तक कोई ऑफिशियल कमेंट नहीं किया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN