Home टेक न्यूज़ झटका! ₹3000 महंगा हुआ Motorola का 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरे वाला मिलिट्री...

झटका! ₹3000 महंगा हुआ Motorola का 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरे वाला मिलिट्री ग्रेड 5G फोन

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मोटोरोला लवर्स के लिए बड़ा झटका है। क्योंकि Moto G67 Power 5G अब लॉन्च प्राइस से 3000 रुपये महंगा हो गया है। जानें अब कितनी है इस फोन की कीमत और क्या अब आपको इसे खरीदना चाहिए।

Moto G67 Power Got Price Hike: अगर आप Motorola ब्रांड लवर हैं और 15000 रुपए से कम में मोटो का अच्छा फोन खरीदना चाह रहे थे तो अब आप ऐसा नहीं कर पाएंगे। क्योंकि मोटोरोला ने चुके के अपने लेटेस्ट बजट फोन Moto G67 Power की कीमत बढ़ा दी है। इस फोन को कंपनी ने 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। लेकिन अब कंपनी ने इसकी कीमत में सीधा 3,000 रुपये का इजाफा कर दिया है। उस समय इसे बजट सेगमेंट का दमदार फोन माना जा रहा था। इस फोन की खासियत इसमें मिलने वाली 7000mAh की बड़ी बैटरी और मिलिट्री ग्रेड बिल्ट है। यह फोन 5G को भी सपोर्ट करता है। जानें फोन की नई कीमत:

Moto G67 Power की नई कीमत

Moto G67 Power को 14,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। यह कीमत 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की थी। अब इसकी कीमत बढ़कर 17,999 रुपये कर दी गई है। यानी सीधे 3,000 रुपये का इजाफा। अब यह फोन फ्लिपकार्ट और मोटोरोला.इन पर 17,999 रुपये में लिस्टेड है।

Moto G67 Power की खास बातें

Moto G67 Power की सबसे खास बात इसकी बड़ी बैटरी है। फोन में 7,000mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है। एक बार फुल चार्ज करने पर यह आसानी से डेढ़ से दो दिन तक चल सकता है। फोन में बड़ी स्क्रीन दी गई है, जो वीडियो देखने और गेम खेलने के लिए अच्छी है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलता है, जिससे स्क्रॉलिंग स्मूद रहती है। डिजाइन की बात करें तो फोन का लुक सिंपल लेकिन प्रीमियम फील देता है। हाथ में पकड़ने पर मजबूत लगता है।

फोन Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर से लैस है, जिससे गेमिंग और मल्टीटास्किंग का एक्सपीरियंस बेहद स्मूद रहता है। सोशल मीडिया चलाना, वीडियो देखना, कॉलिंग, चैटिंग और हल्की गेमिंग में यह फोन अच्छा है। moto g67 Power में दिया गया है सेगमेंट का सबसे बेहतरीन 50MP Sony LYTIA™ 600 सेंसर, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 32MP का हाई-क्वालिटी सेल्फी कैमरा भी मिलता है।

इसमें moto AI टेक्नोलॉजी दी गई है जो फोटो को और ज्यादा क्लियर और नैचुरल बनाती है। फोन को Corning Gorilla Glass 7i से प्रोटेक्शन मिली है और यह MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड बिल्ड और IP64 रेटिंग के साथ आता है। इसका वीगन लेदर फिनिश इसे एक प्रीमियम लुक और बेहतर ग्रिप देता है।

अब खरीदें या नहीं?

सबसे बड़ा सवाल यही है क्या 17,999 रुपये में यह फोन लेना सही रहेगा? जब यह 14,999 रुपये में मिल रहा था, तब यह एक शानदार डील थी। लेकिन अब 3,000 रुपये महंगा होने के बाद इस रेंज में और भी कई ऑप्शन मिल जाते हैं। अगर आपकी जरूरत बड़ी बैटरी है और आप ऐसा फोन चाहते हैं जो लंबे समय तक चले, तो यह अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN