Source :- LIVE HINDUSTAN
वो डोनाल्ड ट्रंप के साथ टहलती नजर आई। उसने व्लादिमीर पुतिन के साथ सेल्फी ली। मेलानिया ट्रंप और जेलेंस्की से भी मिली। फैन्स का आलम यह है कि उसके दसियों लाख फॉलोवर्स हैं, जो उसकी तस्वीरों को लाइक करते हैं।
वो डोनाल्ड ट्रंप के साथ टहलती नजर आई। उसने व्लादिमीर पुतिन के साथ सेल्फी ली। मेलानिया ट्रंप और जेलेंस्की से भी मिली। फैन्स का आलम यह है कि उसके दसियों लाख फॉलोवर्स हैं, जो उसकी तस्वीरों को लाइक करते हैं। लेकिन सिर्फ एक समस्या है। हकीकत में उसका कोई वजूद ही नहीं है। चौंक गए ना? चौंकिए मत, यहां बात हो रही है एक मागा क्रश की, जिसे नाम दिया गया था। जेसिका फोस्टर। इसे एक अमेरिकी सैनिक बताया गया, लेकिन असलियत में यह है ही नहीं।
कौन है जेसिका फोस्टर
असल में जेसिका फोस्टर नाम का किरदार एआई से रचा गया था। एआई से बनाई गई भूरे बालों वाली गोरी महिला को अमेरिकी सैनिक के रूप में दिखाया गया। वॉशिंगटन पोस्ट की खबर के मुताबिक ऐसा बताया गया था कि जेसिका, अमेरिका फर्स्ट एजेंडा की सेवा करते हुए एक असाधारण सैन्य जीवन जी रही है। जेसिका को होर्मुज की खाड़ी में हील पहनकर वॉरशिप पर खड़े दिखाया गया। उन्हें भाषण देते हुए, अन्य महिला सिपाहियों के साथ पिलो फाइट करते हुए और दुनिया के कुछ सबसे प्रसिद्ध व्यक्तियों से मिलते हुए दिखाया गया। जेसिका के अकाउंट को अब डिएक्टिवेट कर दिया गया है। लेकिन गुमनाम क्रिएटर की पोस्ट पर उसे एक मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स मिले थे। इनमें बड़ी संख्या में मागा (मेक अमेरिका ग्रेट अगेन) सपोर्टर्स भी थे। अमेरिकी सेना का कहना है कि उसके पास जेसिका फोस्टर नाम का कोई रिकॉर्ड नहीं है।
लाइक्स और कमेंट्स की भरमार
जेसिका की प्रोफाइल पर खूब कमेंट्स और लाइक्स हैं। उसके अमेरिकी फर्स्ट मैसेज की लोगों ने खूब तारीफ की थी। कमेंट और लाइक करने वालों की प्रोफाइल में पुरुषों की फोटो लगी थी। कुछ तस्वीरों को तो 30 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया था। लोगों ने बिना इस बात की परवाह किए वह एक फेक अकाउंट हो सकता है, कमेंट बॉक्स में दिल वाली इमोजी पोस्ट कर डाली थी। गायब होने से पहले जेसिका का अकाउंट ओनलीफैन्स पेज से भी लिंक्ड था। इस प्लेटफॉर्म ने वॉशिंगटन पोस्ट को बताया कि उसने अकाउंट को इसलिए हटाया, क्योंकि क्रिएटर वेरिफाइड नहीं था।
जेसिका जैसे कई मामले
जेसिका का ओरिजिनल अकाउंट तो हटा दिया गया है, लेकिन इससे मिलते-जुलते अकाउंट्स ने इसकी जगह ले ली है। इन अकाउंट्स पर भी एआई से बनी तस्वीरें ही लगाई गई हैं। वैसे जेसिका फोस्टर का मामला अनोखा नहीं है। इंस्टाग्राम, टिकटॉक और एक्स पर ऐसे अकाउंट्स की भरमार है। इसमें ट्रंप समर्थक सिपाही और पुलिस अधिकारी की ड्रेस में नजर आ रही हैं। बड़ी संख्या में लोग इन्हें असली महिला मानकर कमेंट्स कर रहे हैं। वहीं, बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक सैकड़ों की संख्या में एआई जेनरेटेड वीडियो की भरमार है। इनमें ईरानी महिलाओं को सिपाही और पायलटों की ड्रेस में नजर आ रही हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



