Home मनोरंजन समाचार जीना यहां मरना यहां, इस गाने में अपना दर्द लिखने वाले शैलेंद्र...

जीना यहां मरना यहां, इस गाने में अपना दर्द लिखने वाले शैलेंद्र की हो गई थी मौत, फिर ऐसे पूरा हुआ ये दर्दभरा गाना

17
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/29/1200x900/jmn_1777496373033_1777496381027.jpg

आज हम आपको एक ऐसे गाने के बारे में बताने वाले हैं जो राज कपूर की फिल्म मेरा नाम जोकर का है। इस गाने को मुकेश ने गाया था जो काफी सुपरहिट था।

राज कपूर की फिल्म मेरा नाम जोकर तो आज तक पसंद की जाती है। फिल्म में राज कपूर ने जोकर का किरदार निभाया था। इस फिल्म के कई सीन और गाने भी हिट रहे थे। सबसे ज्यादा जिस गाने ने सबका दिल जीता वो था जीना यहां मरना यहां। यह काफी इमोशनल गाना था और ना सिर्फ उस वक्त बल्कि आज भी कोई इसे सुनता है तो सबकी आंखों से आंसू जरूर निकल जाते हैं।

मुकेश ने दी थी गाने में अपनी आवाज

इस गाने में मुकेश ने अपनी आवाज दी थी। इसके म्यूजिक डायरेक्टर शंकर जयकिशन थे। गाने को वहीं शैली शैलेंद्र ने लिखा था। शैलेंद्र ने इसके लिरिक्स अपनी लाइफ से जोड़कर लिखे थे। इस गाने में उन्होंने अपनी लाइफ का सारा दर्द जाहिर कर गिया।

ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि मुकेश ने अपनी एक फिल्म की असफलता के बाद इस गाने को लिखा था। इस बारे में गीतों का जादुगर शैलेंद्र बुक में भी है।

शैलेंद्र टूट गए थे

1996 में शैलेंद्र ने पहली फिल्म बनाई थी तीसरी कसम, यही उनके करियर की आखिरी फिल्म भी थी। उन्हें लगा था कि फिल्म चलेगी, लेकिन वो फ्लॉप हो गई। फिल्म के ना चलने से शैलेंद्र को काफी नुकसान हुआ और वह अंदर ही अंदर टूट गए थे। उनपर भारी कर्ज हो गया था।

राज कपूर ने की थी शैलेंद्र से रिक्वेस्ट

इसी दौरान फिर उनके दोस्त और एक्टर राज कपूर ने उनसे मेरा नाम जोकर के लिए गाना लिखने को बोला। जब शैलेंद्र, राज कपूर से मिलने आए तो वह काफी परेशान और शांत दिख रहे थे। राज कपूर ने उन्हें अपने गाने की थीम बताई और वह सुनते रहे। इसके बाद उन्होंने एक पेपर में गाने का मुखड़ा लिखकर दिया जिसे पढ़कर राज कपूर हैरान हो गए। अब राज कपूर चाहते थे कि यह गाना पूरा हो जिसे फिर शैलेंद्र के बेटे शैली को इसे पूरा करने को कहा।

शैलेंद्र ने बयां किया अपना दर्द

कहा जाता है कि गाने के लिरिक्स में शैलेंद्र ने अपनी लाइफ से जुड़े सभी दर्द को बयां किया था।

राज कपूर ने लगा दिया था सारा पैसा

मेरा नाम जोकर को लेकर कहा जाता है कि इस फिल्म के लिए राज कपूर ने अपना सारा पैसा लगा दिया था। यहां तक कि अपना घर तक गिरवी रख दिया था। फिल्म को पूरा करने में 6 साल लग गए थे। लेकिन फिल्म तब चली नहीं।

सिमि ग्रेवाल का बोल्ड सीन

इस फिल्म में सिमी ग्रेवाल का एक बोल्ड सीन था जिसमें दिखाया गया कि वह अपने कपड़े उतारती हैं और एक यंग लड़का यानी ऋषि कपूर उन्हें देखते हैं। यह उस समय के मुताबिक काफी बोल्ड सीन था और इस पर ताफी बवाल भी हुआ था।

ऋषि कपूर को फिर किया लॉन्च

वहीं इस फिल्म के बाद राज कपूर ने फिर रोमांटिक फिल्म बनाने की कोशिश की बड़े स्टार्स के साथ। लेकिन इसमें इतना नुकसान हुआ कि वह किसी बड़े स्टार के साथ फिल्म बना ही नहीं पाए बल्कि उन्होंने फिर बॉबी फिल्म से ऋषि कपूर और डिंपल कपाड़िया को लॉन्च किया। यह फिल्म भी हिट थी और डिंपल और ऋषि की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN