Home  लाइफस्टाइल समाचार जीनत अमान की सलाह हर युवा के आ सकती है काम, बताया...

जीनत अमान की सलाह हर युवा के आ सकती है काम, बताया क्यों शादी से ज्यादा जरूरी है प्यार

10
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

जीनत अमान ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना 26 साल पुराना एक इंटरव्यू शेयर किया हौ जिसमें वह रिलेशनशिप को लेकर बात कर रही हैं। इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही उन्होंने एक बार फिर लिव-इन रिलेशनशिप पर अपनी राय दी है जो यंग कपल्स के काम आएगी।

दिग्गज एक्ट्रेस जीनत अमान अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी राय शेयर करती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने एक इंटरव्यू की क्लिप शेयर की है। जिसमें वह रिलेशनशिप को लेकर बातचीत कर रही है। 26 साल पुराने इस इंटरव्यू क्लिप में जीनत रिलेशनशिप पर खुलकर बात कर रही हैं। इस वीडियो को शेयर करने पर उन्होंने कैप्शन में रिलेशनशिप को लेकर कुछ ऐसा कहा है जो हर युवा को जानना चाहिए। एक्ट्रेस से जानिए क्यों शादी से ज्यादा जरूरी है प्यार

रिश्ते को पवित्र मानें

बहुत से लोग आजकल ऐसे हैं जो लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं और रिश्ते को ऑफिशियल बनाने के चक्कर में शादी करते हैं। कुछ समय बाद होता ये है कि दोनों के बीच मतभेद होते हैं और फिर झगड़े शुरू हो जाते हैं। अंत में नौबत तलाक की आ जाती है। जीनत कहती हैं कि वह सामाजिक दबावों को समझती हूं। लेकिन दो लोगों के बीच के रिश्ते को समाज के लिए शादी के जरिए पवित्र बनाने से ज्यादा जरूरी ये है कि वो खुद उसे पवित्र मानें। ये सोचना कि राज्य या धर्म की मंजूरी के बिना कोई रिश्ता सफल नहीं हो सकता, उतना ही बेतुका है जितना ये सोचना कि शादी करने से दुखी रिश्ता अचानक खुशहाल हो जाएगा।

क्यों शादी से ज्यादा जरूरी है प्यार

एक्ट्रेस ने लिखा कि उन्हें ये देखकर खुशी होती है कि आजकल ज्यादा से ज्यादा युवा बराबरी के नजरिए से रिश्ते बना रहे हैं। आजकल रिश्ते रुपये कमाने के लिए, माता-पिता को खुश करने के लिए या बच्चे पैदा करने के लिए नहीं बल्कि मानवीय जुड़ाव की खूबसूरती का एक्सपीरियंस करने के लिए बना रहे हैं। उनका मानना है कि एक हेल्दी रिश्ते की बुनियाद उसकी कानूनी स्थिति नहीं होती, बल्कि दो लोगों के बीच का आपसी सम्मान और प्यार होता है, चाहे कागजी कार्रवाई कुछ भी हो।

बेटों को देती हैं ये सलाह

एक्ट्रेस ने लिखा कि उनके दोनों बेटों में से कोई भी शादी करने का फैसला करता है तो उन्हें बहुत खुशी होगी। लेकिन इससे कहीं ज्यादा जरूरी यह है कि उनके जीवन में सफल और बराबरी के साथी हों,चाहे वे शादी करें या न करें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN