Home मनोरंजन समाचार जियोहॉटस्टार पर ट्रेंड कर रही है साउथ की ये एक्शन ड्रामा फिल्म,...

जियोहॉटस्टार पर ट्रेंड कर रही है साउथ की ये एक्शन ड्रामा फिल्म, 7 है IMDb रेटिंग

12
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/01/1200x900/1st_april_south_1775081414504_1775081429067.jpg

Jiohotstar Best Series: विजय सेतुपति के फैन हैं तो ओटीटी पर आप वीकेंड पर उनकी नई वेब सीरीज देख सकते हैं। ये सीरीज मार्च में ही आई है और ओटीटी पर टॉप 10 में शामिल हो गई है।

साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति की नई वेब सीरीज आई है। ये सीरीज 27 मार्च 2026 को रिलीज हुई है और इन दिनों जियोहॉटस्टार पर ट्रेंड कर रही है। इसका नाम ‘काट्टान’ (Kaattaan) है और ये एक एक्शन ड्रामा सीरीज है। IMDb पर इसे 7 रेटिंग मिली है। वीकेंड पर ये सीरीज देखने से पहले इसके अच्छे और बुरे पॉइंट्स पढ़ लीजिए।

कहानी (स्पॉइलर फ्री)

कहानी की शुरुआत तमिलनाडु के एक गांव से होती है, जहां का पुलिस स्टेशन गांव में एक भी अपराध न होने के कारण बंद हो रहा होता है। लेकिन एक दिन अचानक एक पहाड़ी पर एक कटा हुआ सिर मिलता है। ये सिर ‘मुथु’ (विजय सेतुपति) का होता है। इसके बाद इसकी जांच शुरू होती है और नए-नए रहस्य सामने आते हैं।

खूबियां

1. विजय सेतुपति ने एक बार फिर साबित किया है कि वे सुपरस्टार क्यों कहलाते हैं। उन्होंने इस सीरीज में कमाल की एक्टिंग की है।

2. सीरीज की शुरुआत ही एक कटे हुए सिर से होती है, लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है सस्पेंस बढ़ता चला जाता है।

3. इस सीरीज में मिलिंद सोमन और सुदेव नायर जैसे कलाकार भी हैं। इन्होंने अपने किरदारों के साथ पूरा न्याय किया है।

कमियां

1.ये ‘स्लो-बर्न’ सीरीज है। अगर आपको तेज रफ्तार वाले थ्रिलर पसंद हैं, तो शुरुआत के कुछ एपिसोड आपको थोड़े लंबे लग सकते हैं।

2. कहानी के बीच में कुछ पारिवारिक ड्रामा और छोटे-मोटे किस्से ध्यान भटकाते हैं, जिसकी वजह से कहानी लम्बी लगने लगती है।

3. कहानी 90 के दशक से लेकर 2017 तक कई अलग-अलग समय में चलती है। अगर आप ध्यान से नहीं देखेंगे तो आपको कहानी समझ नहीं आएगी।

देखें या नहीं?

‘काट्टान’ उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो सस्पेंस और सस्टेंड ड्रामा पसंद करते हैं। यदि आप विजय सेतुपति के अभिनय और एक गंभीर रहस्यमयी कहानी के शौकीन हैं, तो इसे मिस न करें।

क्या ये सीरीज हिंदी में है?

ये सीरीज तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़, हिंदी, मराठी और बंगाली में रिलीज हुई है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN