Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/10/1200x900/Salim_Khan_1773153675701_1773153679508.jpgSalim Khan: सलमान खान के पिता, दिग्गज स्क्रीनप्ले और लिरिक्स राइटर सलीम खान की सेहत में सुधार है। खबर है कि उन्हें इस हफ्ते हॉस्पिटल से डिसचार्ज किया जा सकता है।
दिग्गज राइटर सलीम खान के फैंस और उनके परिवार के लिए राहत भरी खबर आई है। करीब तीन हफ्तों से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती रहे 88 वर्षीय सलीम खान को इस हफ्ते अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। डॉक्टरों की निगरानी में उनकी सेहत में लगातार सुधार हो रहा है और माना जा रहा है कि अगले 3 से 4 दिनों में वह अपने घर लौट आएंगे। सलीम खान की तबीयत बिगड़ने के बाद पूरे बॉलीवुड में फिक्र की लहर सी दौड़ गई थी, लेकिन सलमान खान के पिता सलीम खान की सेहत में वक्त के साथ सुधार आया और अब खबर है कि वह जल्द ही डिस्चार्ज कर दिए जाएंगे।
दिमाग में क्लॉट की वजह से हुए थे भर्ती
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक सलीम खान के दिमाग में एक ‘ब्रेन क्लॉट’ डिटेक्ट हुआ था, जिसके बाद उन्हें डॉक्टरी सलाह पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें 17 फरवरी की सुबह उनके फैमिली फिजीशियन की सलाह पर लीलावती अस्पताल ले जाया गया था। अगले ही दिन यानी 18 फरवरी को न्यूरोसर्जन ने उनकी एक खास मेडिकल प्रोसीजर की, जिसे ‘डिजिटल सबट्रैक्शन एंजियोग्राफी’ कहा जाता है। यह प्रक्रिया पूरी तरह सफल रही और इसके बाद उनकी हालत स्थिर बनी रही।
बिना सर्जरी के डॉक्टरों ने संभाला हाल
सलीम खान के हेल्थ अपडेट के मुताबिक भर्ती होने के वक्त सलीम खान पूरी तरह होश में थे और फिट लग रहे थे। हालांकि उन्हें मामूली ‘ब्रेन हैमरेज’ हुआ था, जिसे डॉक्टरों ने बिना किसी बड़ी सर्जरी के सफलतापूर्वक टैकल कर लिया। इलाज के दौरान उन्हें कुछ वक्त के लिए आईसीयू और वेंटिलेटर पर भी रखा गया था, लेकिन उनकी हालत में तेजी से सुधार देखते हुए उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया गया। डॉक्टरों का कहना है कि उम्र एक बड़ा फैक्टर है, लेकिन सलीम खान की रिकवरी काफी अच्छी रही है।
सलमान और परिवार ने ली राहत की सांस
सलीम खान की बीमारी की खबर मिलने के बाद से ही सलमान खान और उनका पूरा परिवार काफी तनाव में था। अब अस्पताल के सूत्रों और हालिया अपडेट्स के मुताबिक सलीम खान की हालत स्थिर हैं और रिकवरी की राह पर हैं। अगर अगले कुछ दिनों तक उनकी सेहत इसी तरह सामान्य बनी रहती है, तो 3 से 4 दिनों में उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। अब फैंस को बस उस पल का इंतजार है जब सलीम खान गैलेक्सी अपार्टमेंट में अपने परिवार के साथ फिर से नजर आएंगे।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


