Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/08/1200x900/Kapil_S_1759021644612_1759021649314_1770560738090.jpgसंक्षेप:
कॉमेडी किंग कपिल शर्मा को एक बार इंडस्ट्री की सबसे बड़ी पर्सनालिटी ने फोन कर कही थी ये खास बात। गिफ्ट में मिली थी कीमती चीज। लेकिन इस शख्स को कभी अपने शो का हिस्सा नहीं बना पाए कपिल शर्मा।
कॉमेडी के किंग कहे जाने वाले कपिल शर्मा के शो पर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से तमाम बड़े गेस्ट आए हैं। बॉलीवुड सुपरस्टार्स शाहरुख खान, सलमान खान, खेल जगत से रोहित शर्मा, युवराज सिंह समेत। लेकिन कपिल जिस शख्सियत के फैन थे उन्हें कभी अपने शो पर नहीं ला पाए। लेकिन उनसे मिले सरप्राइज को कॉमेडी के किंग कपिल कभी नहीं भूल पाए। वो खास शख्स थी लता मंगेशकर। कपिल कॉमेडी के साथ सिंगिंग भी पसंद करते हैं और अपने कई शोज में उन्होंने गाना भी गाया। और वो खुद लता मंगेशकर के बड़े मुरीद रहे हैं। उन्होंने अपने एक शो के दौरान लता मंगेशकर से बातचीत और मुलाकात का किस्सा शेयर किया था।
प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
शोक जताने के लिए किया था कपिल को फोन
कपिल शर्मा ने अपने एक एपिसोड में लता मंगेशकर के बारे में बात करते हुए बताया कि एक बार उनके शो के सेट को आग लग गई थी। वो बहुत परेशान थे और कही खुद से गाड़ी चलाकर जा रहे थे। तभी लैंडलाइन वाले नंबर से उनका फोन बजा। कपिल ने बताया कि उन्होंने गाड़ी साइड लगाई और फोन पर बात करने लगे। उन्होंने पूछा कौन तो सामने से आवाज आई ‘मैं लता मंगेशकर बोल रही हैं’। ये सुनते ही कपिल की खुशी का ठिकाना नहीं था। उन्होंने स्वर कोकिला से कहा कि अगर उनके पिता जिंदा होते तो ये जानकर बहुत खुश होते। लता मंगेशकर ने सेट पर लगी आग पर दुख जताने के लिए फोन किया था लेकिन उस एक कॉल ने कपिल का दिन बना दिया था।
गिफ्ट में मिली कीमती घड़ी
कपिल ने आगे बताया कि ऐसे ही एक बार उनका जन्मदिन था। उन्हें फिर लता मंगेशकर का फोन आया और उन्होंने बताया कि वो लोखंडवाला में अपने गाने की रिकॉर्डिंग के लिए आई हुई है। उनसे आकर मिल लें। जब कपिल उनसे मिलने पहुंचे तो लता मंगेशकर ने उन्हें एक खूबसूरत घड़ी दी जिसे वो कम ही पहनते हैं ताकि वो खराब ना हो जाए। कपिल लता मंगेशकर के इस प्यार को कभी नहीं भूल पाए।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



