Home  लाइफस्टाइल समाचार चाइनीज एक्ट्रेस ने रेड कार्पेट पर थाम लिया कूड़े का थैला, इंटरनेट...

चाइनीज एक्ट्रेस ने रेड कार्पेट पर थाम लिया कूड़े का थैला, इंटरनेट यूजर्स ने जमकर शेयर की पोस्ट

13
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Chinese Actress Zhang Jingyi Yellow Trash Bag: बीजिंग इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में पहुंची चीन की एक्ट्रेस झांग जिंगयी के हाथ में पकड़ा पीले रंग का प्लास्टिक का थैला जमकर वायरल हो रहा। इंटरनेट यूजर्स इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे।

रेड कार्पेट पर आमतौर पर सबसे कीमती, स्पेशल और स्टाइलिश कपड़े, शूज और एक्सेसरीज का प्रदर्शन होता है। सेलिब्रेटी, एक्ट्रेसेज, एक्टर ऐसे कपड़ों और एक्सेसरीज में होते हैं जिन्हें देखकर ट्रेंड सेट होते हैं और जमकर चर्चा होती है। ऐसी ही चर्चा इन दिनों चीन के रेड कार्पेट इवेंट की हो रही लेकिन इस बार इंटरनेट यूजर्स ने फोटोज सामने आने के बाद जमकर मजे लिए हैं। दरअसल, चाइनीज प्रिंसेज नाम से मशहूर चीन की एक्ट्रेस ने रेड कार्पेट पर ब्यूटीफुल एंड गॉर्जियस ड्रेस के साथ हाथ में कूड़े के थैले को लेकर शिरकत की और अब ये कूड़े का थैला वायरल हो रहा।

रेड कार्पेट पर वो ‘पीला ट्रैश बैग’

बीजिंग इंटरेनशनल फिल्म फेस्टिवल में पहुंची चीन की एक्ट्रेस झांग जिंगयी ( Zhang Jingyi) की एंट्री ने सभी को हैरान कर दिया। ब्लैक कलर के ब्यूटीफुल फ्लोर स्वीपिंग गाउन को पहनकर एक्ट्रेस रेडी थीं। जिस पर थ्री डी फ्लोर डिटेल्स शोल्डर पर दिख रही थी। इस क्लासिक, रोमांटिक सी ड्रेस के साथ एक हाथ में छाता और दूसरे हाथ में कूड़े की पन्नी यानी ट्रैश बैग देखकर हर किसी का माथा घूम गया। अब चाइनीज एक्ट्रेस का लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा और इंटरनेट यूजर्स इस कूड़े वाले बैग को लेकर जमकर ट्रोल कर रहे। यहीं नहीं इस बैग की कीमत भी बता रहे।

लक्जरी ब्रांड बैलेंसियागा के ट्रैश पाउच से हो रही तुलना

चाइनीज एक्ट्रेस ने किसी भी स्टाइलिश क्लच बैग को छोड़कर इस खास तरह के ट्रैश बैग को लेकर हर किसी का ध्यान खींच लिया है। जो पूरी तरह से किसी किचन में रखी कूड़े वाली पॉलिथिन जैसा है। पीले रंग के इस बैग की तुलना लक्जरी ब्रांड बैलेंसियागा के ट्रैश पाउच से हो रही। जिसकी कीमत 1.92 लाख के करीब है। लेकिन ध्यान से देखने पर ये किसी नॉर्मल प्लास्टिक के थैले जैसा ही दिख रहा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN