Home व्यापार समाचार चांदी की कीमतों में 206337 रुपये की गिरावट, क्या अभी और गिरेगा...

चांदी की कीमतों में 206337 रुपये की गिरावट, क्या अभी और गिरेगा रेट?

15
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Silver Price Today: चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड स्तर से अबतक 206737 रुपये की गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स पर सिल्वर का रिकॉर्ड हाई 439337 रुपये था। 

Silver Price Today: एमसीएक्स सिल्वर अपने रिकॉर्ड हाई 439337 रुपये की तुलना में 47 प्रतिशत लुढ़क चुका है। रिकॉर्ड हाई से चांदी का रेट 206737 रुपये नीचे आया है। मौजूदा समय में एमसीएक्स पर सिल्वर (MCX Silver) का रेट 232600 रुपये के स्तर पर है। निवेशकों के मन में सवाल खड़ा हो रहा है कि यहां से क्या अभी और गिरेगा भाव? आइए जानने की कोशिश करते हैं।

गुरुवार को भी चांदी की कीमतों में गिरावट रही जारी

एक्सपर्ट्स के अनुसार हालिया गिरावट प्रॉफिट बुकिंग का नतीजा है। गुरुवार को भी चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी। दो अप्रैल को डोनाल्ड ट्रंप के भाषण के बाद चांदी का रेट लुढ़क गया था। एमसीएक्स सिल्वर फ्यूचर्स का रेट 4.48 प्रतिशत नीचे आ गया था। वहीं, 5 मई कॉन्ट्रैक्ट में 7.8 प्रतिशत या फिर 19001 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली थी। जिसके बाद रेट दिन दिन में यह 224500 रुपये के इंट्रा-डे लोवल पर पहुंच गया था।

इंटरनेशनल मार्केट में सस्ती हुई चांदी

घरेलू के साथ-साथ इंटरनेशनल मार्केट में भी चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली थी। स्पॉट सिल्वर 5.49 डॉलर या फिर 7.32 प्रतिशत की गिरावट के बाद 69.57 प्रति आउंस के स्तर पर आ गया है। डॉलर की कीमतों में जारी तेजी का असर चांदी के कारोबार पर साफ देखने को मिल रहा है। बता दें, युद्ध के शुरू होने के बाद से ही चांदी की कीमतों में 20 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।

सोने की कीमतों में भी गिरावट

इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार 1 अप्रैल को सोने का भाव 149569 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। जोकि 2 अप्रैल यानी गुरुवार की सुबह लुढ़ककर 145507 रुपये के स्तर पर आ गया। बता दें, IBJA की तरफ से जारी कीमतों के अनुसार चांदी का रेट 224600 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर है।

(यह सोने और चांदी में निवेश की सलाह नहीं है। सोने और चांदी की कीमतों में तेजी और गिरावट के पीछे कई कारण होते हैं। ऐसे में किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN