Home व्यापार समाचार चर्चित डिफेंस कंपनी ने हिमांशी थर्मल में 49% हिस्से का अधिग्रहण, 4%...

चर्चित डिफेंस कंपनी ने हिमांशी थर्मल में 49% हिस्से का अधिग्रहण, 4% चढ़ा शेयर

13
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Paras Defence: शुक्रवार को पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजी के शेयरों की कीमतों में 4 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली। इस उछाल के पीछे की वजह अधिग्रहण से जुड़ी एक खबर है। पारस डिफेंस ने हिमांशी थर्मल में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद लिया है।

Paras Defence: शुक्रवार को पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजी के शेयरों की कीमतों में 4 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली। इस उछाल के पीछे की वजह अधिग्रहण से जुड़ी एक खबर है। पारस डिफेंस ने हिमांशी थर्मल में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद लिया है।

बीएसई में पारस डिफेंस का शेयर 630.30 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में यह स्टॉक 4 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 657.80 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। हालांकि, इसके बाद थोड़ी सी नरमी देखने को मिली। जिसकी वजह से कंपनी के शेयरों का भाव 644 रुपये के स्तर पर आ गया।

पारस डिफेंस ने क्या कुछ बताया?

कंपनी ने एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया है कि उन्होंने हिमांशी थर्मल सॉल्यूशंस में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की है। कंपनी ने बताया है कि यह रणनीतिक विस्तार के लिए काफी मददगार रहने वाला है।

पारस डिफेंस के शेयरों का प्रदर्शन कैसा?

बीते एक महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 2.52 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, एक साल में कंपनी के शेयरों का भाव 42 प्रतिशत बढ़ा है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 9.31 प्रतिशत की तेजी आई है। कंपनी का 52 वीक हाई 971.80 प्रतिशत है। वहीं, 52 वीक लो लेवल 401 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 5167 करोड़ रुपये का है।

तीन साल में पारस डिफेंस के शेयरों की कीमतों में 161 प्रतिशत की तेजी आई है।

तिमाही नतीजे कैसे रहे?

दिसंबर तिमाही के दौरान पारस डिफेंस की कुल सेल्स 106.35 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार पर 23.99 प्रतिशत अधिक है। एक साल पहले इसी तिमाही में पारस डिफेंस का सेल्स 85.77 करोड़ रुपये रहा था। अक्टूबर से दिसंबर 2025 के दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 18.21 करोड़ रुपये रहा था। दिसंबर तिमाही में डिफेंस कंपनी का EBITDA 28.49 करोड़ रुपये रहा है।

शेयरों का हो चुका हैं बंटवारा

2025 में कंपनी के शेयरों का बंटवारा हुआ था। तब कंपनी ने एक शेयर को दो हिस्सों में बांट दिया था। जिसके बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 5 रुपये प्रति शेयर हो गया था।

2025 में ही कंपनी ने एक शेयर पर 0.50 रुपये का डिविडेंड दिया था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN