Home  लाइफस्टाइल समाचार घर में बनाकर रखें शेजवान चटनी, तीखी-चटपटी सॉस का टेस्ट बाजार से...

घर में बनाकर रखें शेजवान चटनी, तीखी-चटपटी सॉस का टेस्ट बाजार से भी ज्यादा टेस्टी होगा

20
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Homemade Schezwan Chutney: डिप से लेकर फ्राईड राइस बनाने के लिए शेजवान चटनी का यूज करती हैं। इसका तीखा टेस्ट काफी पसंद आता है तो एक बार ये चटनी घर में बनाकर ट्राई करें। बाजार वाले ज्यादा बढ़िया होगा शेजवान चटनी का टेस्ट।

चाइनीज खाने से लेकर इंडियन खाने में चाइनीज ट्विस्ट लाने के लिए शेजवान सॉस का यूज तो काफी सारे लोग करते हैं। मंचूरियन, फ्राइड राइस से लेकर स्प्रिंग रोल, नूडल्स में शेजवान सॉस का टेस्ट पसंद आता है। वहीं कई तरह की डिप बनाने के लिए शेजवान का यूज किया जाता है। लेकिन हर बार मार्केट से खरीदकर ये सॉस लाती हैं तो इस बार घर में बनाकर जरूर ट्राई करें। जिसका टेस्ट मार्केट वाले से भी बेहतर लगेगा। बस इन सिंपल स्टेप को फॉलो कर घर में बड़े आसानी से शेजवान चटनी बनकर रेडी हो जाएगी। नोट कर लें स्टेप बाई स्टेप प्रोसेस।

शेजवॉन चटनी बनाने की सामग्री

20 ग्राम लाल मिर्च

चार कली लहसुन

एक इंच अदरक का टुकड़ा

दो चम्मच सोया सॉस

एक चम्मच व्हाइट विनेगर

एक चम्मच शुगर

आधा चम्मच नमक

दो चम्मच तेल

शेजवान सॉस बनाने की रेसिपी

  • सबसे पहले सूखी लाल मिर्च को 15 से 20 मिनट के लिए गर्म पानी में भिगो दें। जब ये फूल जाएं तो अंदर के बीजों को निकालकर बाहर कर दें।
  • अब इन पानी में फूली मिर्चियों को मिक्सर जार में डालें। साथ में अदरक, लहसुन, सोया सॉस, विनेगर डालकर ब्लेंड करें।
  • साथ में एक चम्मच चीनी और नमक भी डालकर मिलाएं।
  • अब एक पैन में दो चम्मच तेल डालकर गर्म करें। गर्म तेल में तैयार मिर्ची का पेस्ट डाल दें।
  • अब दस से पंद्रह मिनट के लिए इसे भूनें। जब ये मिक्सचर सूखकर गाढ़ा होने लगे तो गैस की फ्लेम को बंद कर दें और इसे ठंडा हो जाने दें। बस तैयार है तीखी चटपटी शेजवॉन चटनी।
  • इसे किसी एयरटाइट, साफ और सूखे कांच के जार में भरकर रख दें।
  • अगर आप शेजवान चटनी में मसालों का टेस्ट बढ़ाना चाहते हैं तो कुछ और स्पाइसेज जैसे चक्रफूल या सिचुआन पेपरकॉर्न भी डाल सकती हैं।
  • बस इस शेजवान सॉस को डम्पलिंग की डिप बनाने या फ्राईज के साथ खाने के लिए तैयार करें।
  • अगर शेजवान चटनी का तीखापन कम रखना चाहते हैं तो इसमे दो तरह की मिर्च को मिलाकर बनाएं। थोड़ी कश्मीरी लाल मिर्च लें जो कलर देगी लेकिन तीखापन नहीं और तीखेपन के लिए दूसरी सूखी लाल मिर्च लें। इन दोनों को मिलाकर बनाने से आप अपने टेस्ट के हिसाब से तीखेपन को एडजस्ट कर सकेंगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN