Home विश्व समाचार घर में घुसकर मारेंगे, पहलगाम हमले की बरसी से पहले पाकिस्तान की...

घर में घुसकर मारेंगे, पहलगाम हमले की बरसी से पहले पाकिस्तान की भारत को गीदड़भभकी

13
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

पहलगाम आतंकी हमले की बरसी से ठीक पहले पाकिस्तान ने भारत को गीदड़भभकी दी है। उसके रक्षा मंत्री आसिफ ख्वाजा ने कहा है कि अगर भारत ने दोबारा कोई कोशिश की तो पहले तो 250 किलोमीटर तक ही हमले किए थे, लेकिन अब अंदर घुसकर मारेंगे।

जम्मू-कश्मीर में पिछले साल हुए पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी से ठीक पहले पाकिस्तान ने फिर से गीदड़भभकी दी है। भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान से लगी मिर्ची के बाद पाकिस्तानी डिफेंस मिनिस्टर ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि अगर उन्होंने (भारत) दोबारा कोशिश की तो पहले से ज्यादा जिल्लत उठाएंगे। पहले तो 200-250 किलोमीटर तक ही लिमिटेड था। लेकिन अब अंदर घर में घुसकर मारेंगे। पाकिस्तानी रक्षा मंत्री के इस बयान को गंभीरता से लिया जा रहा है, क्योंकि पाक आतंक फैलाने के लिए दुनियाभर में कुख्यात है और पिछले साल 22 अप्रैल को पहलगाम में उसके ही आतंकियों ने भारतीय पर्यटकों को धर्म पूछकर मार डाला था।

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने यह भी चेतावनी दी कि किसी भी हमले के जवाब में उनका देश त्वरित और निर्णायक कार्रवाई करेगा। आसिफ ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान की पृष्ठभूमि में ‘एक्स’ पर यह टिप्पणी की। सिंह ने कहा है कि मौजूदा हालात में पाकिस्तान की ओर से किसी भी तरह की ”दुस्साहसिक हरकत” का जवाब ”अभूतपूर्व और निर्णायक” कार्रवाई से दिया जाएगा। चुनावी राज्य केरल में सैनिक सम्मान सम्मेलन में सिंह ने कहा कि अप्रैल 2025 में पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद, भारत ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों और बुनियादी ढांचे को नष्ट कर दिया था।

उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले के बाद, भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान पाकिस्तान को 22 मिनट के भीतर घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया और यह आतंकवाद के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा अभियान था। आसिफ ने कहा, ”बार-बार दोहराई जाने वाली बयानबाज़ी ताकत नहीं, बल्कि पहलगाम हमले की बरसी नजदीक आने के साथ स्पष्ट रणनीतिक बेचैनी को दर्शाती है।” पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने कहा, ”इस तरह की धमकियां देना कोई नयी बात नहीं है। यह एक अनुमानित पैटर्न का हिस्सा है-आंतरिक कमजोरी को बाहरी रूप देना, और निहित राजनीतिक हितों के लिए निराधार आरोपों की आड़ में तनाव बढ़ाने का प्रयास करना।”

मई में हुए चार दिन के सैन्य टकराव को याद करते हुए पाकिस्तान के मंत्री ने कहा कि इतिहास इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि गलत आकलन के गंभीर परिणाम होते हैं। उन्होंने कहा, ”अगली बार हमारा जवाब और भी अधिक सशक्त और निर्णायक होगा। इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए: पाकिस्तान शांति और क्षेत्रीय स्थिरता के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन संप्रभुता की रक्षा करने का उसका संकल्प पूर्ण है, उसकी तैयारी संपूर्ण है, और उसकी प्रतिक्रिया त्वरित और निर्णायक होगी।”

SOURCE : LIVE HINDUSTAN