Home  लाइफस्टाइल समाचार ग्रेवी वाली मसालेदार भरवां तोरई बनेगी जबरदस्त, सीखिए अश्विनी कालसेकर की रेसिपी

ग्रेवी वाली मसालेदार भरवां तोरई बनेगी जबरदस्त, सीखिए अश्विनी कालसेकर की रेसिपी

11
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

तोरई की रसेदार सब्जी ज्यादातर भारतीय घरों में खाई जाती हैं। लेकिन अगर आप भरवां सब्जियों को खाना पसंद करते हैं तो एक बार अश्विनी कालसेकर की रेसिपी से ग्रेवी वाली मसालेदार भरवां तोरई बनाएं।

हर मौसम के मुताबिक अलग-अलग सब्जियां बाजार में मिलने लगती हैं। गर्मियां आते ही मार्केट में लौकी, टिंडे, परवल और तोरई जैसी सब्जियां खूब मिलने लगती हैं। इन सब्जियों को बेशक बच्चे खाना पसंद नहीं करते लेकिन ये मौसम के मुताबिक सेहत को खूब फायदा देती हैं। बात करें तोरई की तो ये एक ऐसी सब्जी है जो ज्यादातर घरों में फीकी बनाई जाती है। कुछ लोग तो सिर्फ हींग जीरे का तकड़ा लगाकर ही इसे तैयार कर लेते हैं। ये भी एक वजह हो सकती हैं कि बच्चे तोरई खाने से कतराते हों। ऐसे में एक बार मसालेदार ग्रेवी वाली भरवां तोरई बनाकर बच्चों -बड़ों को खिलाएं। यहां अश्विनी कालसेकर की तोरई रेसिपी है। आप भी सीखिए कैसे बनाएं टेस्टी और अलग टेस्ट वाली तोरई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मसालेदार ग्रेवी वाली तोरई बनाने के लिए सामग्री

तोरई बनाने के लिए आपको चाहिए तोरई, दो चम्मच हल्दी, दो चम्मच लाल मिर्च पाउडर, स्वादानुसार नमक, दो बड़े चम्मच बेसन और तेल।

मसालेदार ग्रेवी वाली तोरई बनाने की विधि

इसे बनाने के लिए सबसे पहले तोरई को अच्छे से धोएं और फिर छील ले। छीलने के बाद इसके बड़े बड़े टुकड़ों में काट लें। अब इन टुकड़ों को बीच से हल्का काट लें ध्यान रखें कि इसके दो टुकड़े नही करने हैं। अब एक कटोरी में मसालों को मिक्स कर लें। फिर इस मसाले को चम्मच की मदद से तोरई के बीच में अच्छे से भर दें। फिर एक कढ़ाई में तेल गर्म करें।

अब गर्म तेल में सभी तोरई को डालें और फिर बचे हुए मसाले को भी इसके ऊपर डाल दें। एक ढक्कन से कवर करें और पकने दें। कुछ देर बाद जब आप इसे चेक करेंगे तो तोरई सारा पानी छोड़ चुकी होगी। फिर इसमें बेसन डालें। बेसन डालने के बाद बिल्कुल हल्के हाथों से इसे मिक्स करें। अगर सब्जी में पानी दिख रहा हो तो आप थोड़ा बेसन और डाल सकते हैं।

टिप- तोरई में बेहतरीन फ्लेवर के लिए आप इसके मसालों में बारीक पिसी सौंफ और अमचूर पाउडर मिला सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN