Home मनोरंजन समाचार गोविंदा पर लगे चीटिंग आरोपों के बीच क्या एक्टर को माफ करेंगी...

गोविंदा पर लगे चीटिंग आरोपों के बीच क्या एक्टर को माफ करेंगी सुनीता? बोलीं- अगर वह वैसा रहें जैसा…

16
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/17/1200x900/govs_1771343702169_1771343710767.jpg

सुनीता आहूजा और गोविंदा की शादी को कई साल हो गए हैं, लेकिन पिछले कुछ साल से दोनों के रिश्ते में दरार आ रही है। सुनीता से अब पूछा गया कि क्या वह गोविंदा को माफ करेंगी तो जानें उन्होंने क्या कहा।

सुनीता आहूजा और गोविंदा के रिश्ते में अनबन की खबरें काफी समय से आ रही हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों के बीच दरार आ रही है। सुनीता ने तो कुछ दिनों पहले गोविंदा पर चीटिंग के आरोप भी लगाए थे। हालांकि अब गोविंदा ने कहा कि वह एक्टर को माफ करने के लिए तैयार हैं, लेकिन एक कंडिशन के साथ।

मेरी शराफत का लोग फायदा उठाते हैं

इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए सुनीता ने कहा, ‘कई लोग मेरी शराफत का फायदा उठाते हैं। मैंने काफी कुछ सहा है, लेकिन अब नहीं। मैंने अब अपनी खुद की पहतान बनाई है। मैं हमेशा इमोशनल रहूंगी क्योंकि 40 साल का रिश्ता एक रात में नहीं टूटता है। लेकिन मैं स्ट्रॉन्ग हो गई हूं।’

क्यों बात सुनूं या डर में रहूं

सुनीता ने आगे कहा, ‘मैंने हमेशा सच कहा है। मैंने हमेशा हर महिला को उसके हक के लिए लड़ने के लिए कहा है। मैं पहले शांत रहती थी जब मेरे ससुराल वाले साथ होते थे क्योंकि मैं उन्हें प्यार करती थी और उनकी रिस्पेक्ट करती थी। लेकिन अब मैं और गोविंदा दोस्त हैं। क्यों मैं हमेशा सिर्फ उनकी बात सुनूं या डर में रहूं।’

क्या गोविंदा को करेंगी माफ?

गोविंदा से फिर पूछा गया कि क्या वह गोविंदा को माफ कर देंगी तो सुनीता ने कहा, ‘आप कभी नहीं जानते। वह मेरे बचपन का प्यार हैं। अगर वह बदलें और उस हिसाब से रहें जैसा मैं विश्वास रखती हूं तो मैं उन्हें माफ कर दूंगी।’

इस उम्र में स्ट्रेस नहीं लेना चाहती

सुनीता ने यह भी कहा कि अब इस उम्र में वह ज्यादा स्ट्रेस नहीं लेना चाहती हैं। वह बोलीं, ‘मैं हर वो चीज नहीं सुनना चाहती जो न्यूज में होता है। इस उम्र में मैं यह स्ट्रेस नहीं हैंडल कर सकती। ऐसे समय में आपको आपके पति और बच्चों का सपोर्ट चाहिए होता है।’

सुनीता से फिर पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि गोविंदा ने भी उन्हें निराश किया है, तो उन्होंने कहा, ‘उनकी अपनी सोच है। मुझे लगता है ये आगे चलता रह सकता है। लेकिन बता दें कि एक उम्र में आपकी पत्नी और बच्चे ही हमेशा आपके साथ खड़े होंगे।’

गोविंदा से की थी बात

सुनीता ने यह भी कहा कि कई बार गोविंदा से वह दिक्कतों पर बात करती हैं, लेकिन वह सीरियल कन्वर्जेशन में हंसकर चले जाते हैं। वह बोलीं, मैंने कई बार डायरेक्टली और इनडायरेक्टली बात की।

बता दें कि गोविंदा और सुनीता ने 1987 में शादी की थी। दोनों के 2 बच्चे हैं एक बेटी टीना और बेटा यशवर्धन।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN