Home  लाइफस्टाइल समाचार गैस सिलेंडर की बचत के लिए 5 सिंपल हैक्स, आसानी से बनेगा...

गैस सिलेंडर की बचत के लिए 5 सिंपल हैक्स, आसानी से बनेगा खाना सेहत पर भी नहीं होगा गलत असर

9
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

वैश्विक हालातों की वजह से गैस सिलेंडर बुकिंग के नए नियम सामने आए हैं साथ ही सिलेंडर महंगा भी हो गया है। ऐसे में न्यूट्रिशियन कोच ने  सिलेंडर लंबे समय तक चलाने के लिए 5 सिंपल हैक्स बताए हैं जिन्हें अपनाकर खाना फटाफट बनेगा और सेहत पर भी गलत असर नहीं होगा।

एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती डिमांड के कारण लोगों को सिलेंडर नहीं मिल रहा है और बहुत सी लोग इस टेंशन में हैं कि सिलेंडर खत्म हो गया तो वह क्या करेंगे। इन दिनों सोशल मीडिया पर खाना पकाने के ऐसे तरीके वायरल हो रहे हैं जो खाना फटाफट बनाने के बारे में। कुछ तरीके तो ऐसे हैं जिनकी वजह से लोग कंफ्यूज भी हो रहे हैं कि कहीं इन तरीकों से खाना बनाने पर न्यूट्रीशियन वैल्यू तो कम नहीं हो जाएगी? ऐसे में हेल्थ कोच रयान फर्नांडो ने 5 सिंपल हैक्स के बारे में बताया है, जिन्हें अपनाकर आप गैस सिलेंडर की बचत भी कर सकते हैं और सेहत को भी कोई नुकसान नहीं होगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

1) हर चीज को भिगोएं

एक्सपर्ट कहते हैं कि खाना पकाने से पहले हर चीज को भिगोएं। जब आप चावल को 30 मिनट के लिए भिगोते हैं तो वह 25 परसेंट तेजी से पत जाते हैं। इसके अलावा रात भर भिगी हुई दाल 40 से 50 परसेंट जल्द पक जाती हैं। इनमें न्यूट्रीशियन सेम रहता है लेकिन गैस का इस्तेमाल आधा हो जाता है। इसके अलावा भिगोने से फायटिक एसिड कम हो जाता है जिसकी वजह से शरीर आयरन और जिंक को अच्छी तरह से अबसॉर्ब करता है।

2) प्रेशर कुकर

महंगे होते एलपीजी सिलेंडर को देखते हुए प्रेशर कुकर को चुनें। पतीले में खाना पकाने के मुताबिक कुकर में पका खाना गैस की खपत को 50 से 75 परसेंट तक बचाता है।

3) हमेशा ढककर पकाएं

खाने को हमेशा ढककर पकाएं। यह गर्माहट को 30 परसेंट तक कम करता है।

4) पहले से बनाकर रखें

खाने को एक बार में बनाकर रखें और फिर इसे तीन दिन में खाएं। दालों को एक बार पकाएं और फिर फ्रिज में रख दें, जब खाना हो तक जितना खाना हो उतना निकालें और गर्म करके खाएं।

5) इंडक्शन और एयरफ्रायर

इंडक्शन या एयरफ्रायर का इस्तेमाल करना शुरू करें। इंडक्शम स्टोव 84 से 90 परसेंट तक बिजली की बचत कर कर सकते हैं एयरफ्रायर में खाना 20 से 30 परसेंट तेजी से तैयार होता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN