Home  लाइफस्टाइल समाचार गलत दोस्ती की संगत में ना पड़ जाए बच्चा, जरूर बता दें...

गलत दोस्ती की संगत में ना पड़ जाए बच्चा, जरूर बता दें फ्रेंडशिप से जुड़ी 7 बातें

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Parenting Tips: 10-12 साल के टीनएज बच्चे अक्सर दुनिया को फ्रेंड्स की नजर से देखते हैं। ऐसे में उन्हें सही और गलत दोस्त के अंतर को समझाना जरूरी हो जाता है। लेकिन कैसे? मन में उठ रहे सवाल का जवाब हैं ये 7 टिप्स, जरूर पढ़ें।

10-12 साल के बढ़ते हुए बच्चे की परवरिश कई बार मुश्किल हो जाती है। इंटरनेट और सोशल मीडिया के जमाने में बच्चे उम्र से पहले की कई सारी चीजें एक्स्प्लोर करते हैं। वहीं नए-नए बन रहे दोस्त आपस में आधा-अधूरा ज्ञान बांट कर गलत रास्ते पर चलने लगते हैं। ऐसे में पैरेंट्स के लिए बच्चों को सही-गलत की राह दिखाना मुश्किल हो जाता है। बच्चे को किसी गलत रास्ते पर जाने से रोकना है तो पहले तो उसकी संगत यानी फ्रेंडशिप को जरूर परखें। बच्चे को सिखाएं कि किस तरह के लोगों से दोस्ती नहीं करनी है और किससे नहीं। इस काम में करेंगी आपकी ये 7 बातें, बच्चे को सिखाएं कि इन लोगों के साथ भूलकर भी दोस्ती नहीं करनी चाहिए।

1) बच्चे को समझाएं कि अगर उसका दोस्त बोलता है कि तुझे ये करना ही पड़ेगा तो समझ लेना कि ये इमोशनल प्रेशर दोस्ती नहीं बल्कि मैनीपुलेशन है।

2) अगर कोई दोस्त पढ़ने वाले बच्चे को ‘बोरिंग’ या ‘टीचर का चमचा’ बोले, तो समझ लेना कि वह तुम्हारी ग्रोथ नहीं चाहता। ऐसे दोस्त से दूर रहना चाहिए।

3) अगर तुम अपने दोस्त के साथ रहकर बदलने लगे हो,तुम्हें अब ज्यादा गुस्सा आने लगा है, तुम अक्सर रूल्स तोड़ रहे हो या ज्यादा झूठ बोल रहे हो, तो ये हेल्दी दोस्ती नही है। दोस्ती होने पर इंसान में ऐसे बदलाव नहीं आने चाहिए।

4) कोई ऐसा दोस्त जो तुम्हारे ना बोलने पर भी उसकी वैल्यू नहीं करता या तुम्हारी सेट बाउंड्रीज को हमेशा इग्रोर करता है तो ऐसे दोस्त भी तुम्हारे लिए सही नही है।

5) अपने बच्चे को समझाएं को जो दोस्त गलत होंगे वो हमेशा तुमसे वहीं चीज करने को बोलेंगे जो तुम नहीं करना चाहते। एक अच्छे दोस्त की तरह वो तुम्हारे कंफर्ट की वैल्यू नहीं करेंगे।

6) कोई दोस्त तुमसे कहे कि ‘ये बात घर पर मत बताना’ तो सिग्नल है कि वो दोस्त तुम्हारा अच्छा नही है। अच्छी दोस्ती में कभी घर से कुछ नही छिपाना पड़ता।

7) अगर कोई दोस्त किसी भी गलत काम को कूल बताता है, जैसे किसी का मजाक उड़ाना, रूल्स तोड़ना, झूठ बोलना तो ये दोस्त तुम्हें गलत रास्ते पर ले जा रहा है। ऐसे दोस्त के साथ दोस्ती ठीक नही है। ये गलत दोस्ती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN