Home टेक न्यूज़ गर्मी छूमंतर: Motorola लाया किफायती AC; इंस्टॉलेशन, स्टैंड, कॉपर वायर सब FREE

गर्मी छूमंतर: Motorola लाया किफायती AC; इंस्टॉलेशन, स्टैंड, कॉपर वायर सब FREE

13
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Motorola ने भारतीय बाजार में अपनी Smart ACs की रेंज लॉन्च कर दी है। इसमें 1 टन से लेकर 2 टन तक के एसी शामिल हैं। इनकी शुरुआती कीमत 28,990 रुपये है। कंपनी मुफ्त में 10 हजार से ज्यादा के बेनिफिट्स दे रही है।

गर्मी ने मार्च में ही अपना रोद्र रूप दिखना शुरू कर दिया है और आने वाले समय में तापमान और बढ़ाने वाला है। अगर आप इस चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए घर या ऑफिस में AC लगवाने का प्लान कर रहे हैं, तो यह खबर खास आपके लिए है। Motorola ने भारतीय बाजार में अपनी Smart ACs की रेंज लॉन्च कर दी है। इसमें 1 टन से लेकर 2 टन तक के एसी मॉडल शामिल हैं। कंपनी ने इन्हें बेहद अफोर्डेबल प्राइस रेंज के साथ बाजार में उतारा है। इतना ही नहीं, मोटोरोला एसी खरीदने वाले ग्राहकों को फ्री इंस्टॉलेशन, फ्री स्टैंड, फ्री कॉपर वायर समेत 10 हजार रुपये के ज्यादा के बेनिफिट्स भी दे रही है। भारत में इनकी बिक्री शुरू हो चुकी है। चलिए डिटेल में बताते हैं अलग-अलग मॉडल की कीमत और खासियत

कंपनी ने लॉन्च किए चार मॉडल

मोटोरोला ने एक्स पर नए एसी के लॉन्च की जानकारी दी है। कंपनी ने बताया कि यह आज (6 मार्च) से फ्लिपकार्ट पर खरीदने के लिए उपलब्ध हैं। इनकी शुरुआती कीमत 28,990 रुपये है। कंपनी इन पर 10,000 रुपये सें ज्यादा के बेनिफिट्स दे रही है। इन बेनिफिट्स में फ्री इंस्टॉलेशन, फ्री कॉपर वायर, फ्री आउटडोर स्टैंड और 3 साल तक गैस फीलिंग शामिल हैं। ये एसी चार कॉन्फिगरेशन – 1 टन 3 स्टार, 1.5 टन 3 स्टार, 1.5 टन 5 स्टार और 2 टन 3 स्टार में आता है।

otorola smart ac launched in india

फ्लिपकार्ट लिस्टिंग के अनुसार,

1 टन 3 स्टार मॉडल की कीमत 28,990 रुपये है।

1.5 टन 3 स्टार मॉडल की कीमत 31,990 रुपये है।

सम्बंधित सुझाव

1.5 टन 5 स्टार मॉडल की कीमत 36,990 रुपये।

2 टन 3 स्टार मॉडल की कीमत 38,990 रुपये है।

बैंक और एक्सचेंज ऑफर का लाभ लेकर इनकी कीमत को और कम किया जा सकता है। ऑफर्स की डिटेल आप फ्लिपकार्ट वेबसाइट या ऐप पर जाकर चेक कर सकते हैं।

motorola smart ac launched in india

स्मार्ट एसी के खास फीचर्स

ये स्मार्ट एसी वाई-फाई इनेबल हैं और आप इन्हें स्मार्टफोन से भी कंट्रोल कर सकते हैं। सुविधा के लिए यूजर हर घंटे का तापमान शेड्यूल कर सकते हैं। इसमें ड्राई मोड, ईको मोड और स्लीप मोड का सपोर्ट मिल जाता है। टर्बो कूल मोड से यह 20 मिनट में तेजी से कूलिंग कर सकता है। कंपनी कम्प्रेशर पर 10 साल वारंटी और तीन साल की कॉम्प्रिहेंसिव वारंटी दे रही है। कंपनी ने इसमें इन्वर्टर टेक्नोलोजी का सपोर्ट भी जोड़ा है। ड्यूरेबिलिटी के लिए, इसमें 100 फीसदी कॉपर कंडेंसर दिया गया है, जो एंटी करोजन कोटिंग के साथ आता है। एसी में कंपनी ने सेल्फी क्लीनिंग टेक्नोलॉजी का सपोर्ट भी जोड़ा है, जिससे मेंटेनेंस का टेंशन कम हो जाता है।

कंपनी का ट्वीट

SOURCE : LIVE HINDUSTAN