Home  लाइफस्टाइल समाचार गर्मी के मौसम में परवल-भिंडी हफ्तेभर बने रहेंगे हरे और ताजा, बस...

गर्मी के मौसम में परवल-भिंडी हफ्तेभर बने रहेंगे हरे और ताजा, बस स्टोर करने का 2 कमाल का तरीका जान लें

13
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

गर्मी के मौसम में परवल व भिंडी जैसी सब्जियां खूब बिकने लगती है और हर घर में इन्हें बनाकर खाया भी जाता है। लेकिन अगर इन सब्जियों को सही से स्टोर न किया जाए, तो 2 दिन में ही पीली दिखने या फिर सड़ने लगती है। चलिए आपको स्टोर करने के 2 आसान हैक्स बताते हैं।

गर्मी का मौसम आते ही सब्जियों की बहार आ जाती है और इस सीजन में भिंडी, परवल, टिंडे, लौकी जैसी सब्जियां खूब बिकने लगती है। इन सब्जियों को खाना फायदेमंद भी होता है लेकिन इन्हें स्टोर करने का तरीका थोड़ा अलग होता है। अगर आप सही ढंग से इन्हें स्टोर न करें, तो ये दो दिन में ही पीली या खराब होने लगती है। भिंडी में कीड़े लग जाते हैं और परवल सूखने या फिर पीले होकर पकने लगते हैं। दोनों ही सब्जियां गर्मी के हिसाब से महंगी मिलती हैं और तौल में कम चढ़ती हैं, ऐसे में इनका खराब होना अच्छा नहीं लगता। अगर आप चाहते हैं कि परवल और भिंडी कई दिनों तक हरी और ताजा बनी रहें, तो इन्हें स्टोर करने का सही तरीका जानना जरूरी है। यहां हम आपको दो ऐसे आसान और कमाल के तरीके बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप इन सब्जियों को लंबे समय तक फ्रेश रख सकते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या है स्टोर करने के 2 स्मार्ट हैक्स-

1- पेपर टॉवल या अखबार वाला तरीका

परवल-भिंडी को बिना धोएं ही पेपर टॉवल या फिर अखबार में लपेट दें। अगर इन सब्जियों पर नमी दिख रही है, तो पहले उन्हें सुखा लें और फिर इन सब्जियों को पेपर टॉवल या अखबार में हल्के से लपेट दें। इसके बाद इन्हें किसी एयरटाइट डिब्बे या जिप लॉक बैग में रखकर फ्रिज के वेजिटेबल बॉक्स में रख दें। पेपर टॉवल अतिरिक्त नमी को सोख लेता है, जिससे सब्जियां लंबे समय तक हरी और ताजा बनी रहती हैं। इस तरीके से परवल और भिंडी लगभग 5-7 दिन तक फ्रेश रह सकती हैं।

2- कॉटन कपड़ा

कॉटन के कपड़े में सब्जियों को लपेटकर रखने वाला तरीका काफी पुराना है। पहले लोग सब्जियों-फलों को फ्रेश और ठंडा रखने के लिए कपड़े में लपेटने वाला तरीका अपनाते थे। साफ कॉटन का कपड़ा लें और उसमें परवल या भिंडी को हल्के से लपेटकर बांध दें। इसके बाद इस कपड़े को फ्रिज के वेजिटेबल सेक्शन में रख दें। कॉटन का कपड़ा हवा का संतुलन बनाए रखता है और नमी को नियंत्रित करता है। इससे सब्जियां जल्दी सड़ती नहीं हैं और उनका रंग भी हरा बना रहता है।

स्टोर करने से पहले खास टिप्स-

-परवल-भिंडी को कभी भी धोकर पन्नी में स्टोर न करें। ऐसा करने से ये सब्जियां फौरन सड़ने लगेंगी।

-फ्रिज में रखने से पहले सब्जियों को अच्छे से सुखा लें। इन पर पानी नहीं लगा रहना चाहिए।

-अन्य नमी वाली सब्जियां जैसे टमाटर, लौकी के साथ इन्हें स्टोर न करें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN