Home  लाइफस्टाइल समाचार गर्मियों में हर दिन पेड़ों को पानी देने का टाइम नहीं तो...

गर्मियों में हर दिन पेड़ों को पानी देने का टाइम नहीं तो ये ट्रिक अपनाएं, प्लांट्स रहेंगे हरे-भरे

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Gardening Tips: गार्डनिंग के शौकीन हैं और बालकनी में ढेर सारे पौधे लगा रखे, लेकिन गर्मियों में इन पौधों को हर दिन पानी देना पड़ता है नहीं तो ये सूख जाते हैं। अब अगर वर्किंग हैं और रोज प्लांट्स को पानी नहीं दे पा रहीं तो इस एक ट्रिक को ट्राई करें, पौधे हरे-भरे रहेंगे।

गार्डनिंग के शौकीन लोगों के लिए अक्सर गर्मियों में प्लांट्स को हरा-भरा रखना मुश्किल हो जाता है। क्योंकि इन्हें हर दिन और भीषण गर्मी में तो सुबह-शाम पानी देने की जरूरत होती है। लेकिन जॉब और वर्किंग लोग अक्सर पेड़ों को पानी देना भूल जाते हैं। और एक से दो दिन की लापरवाही से ही पेड़ सूखने लगते हैं। लेकिन अब ये ट्रिक आपके काम आने वाली है। यहीं नहीं अगर आप गर्मियों में वेकेशन पर भी जाते हैं तो इस हैक की मदद से हफ्ते दो हफ्ते आपके पौधे पूरी तरह से नहीं सूखेंगे और हरे बने रहेंगे।

गमलों की मिट्टी पर डालें सूखी पत्तियां

हर दिन बालकनी में रखे पौधों को पानी नहीं दे पाती हैं तो गार्डनिंग की ये ट्रिक आपके बहुत काम आने वाली है। इसकी मदद से आप पूरे एक हफ्ते तक पेड़ों की मिट्टी को सूखने से बचा लेंगी। जिससे पौधे जल्दी सूखेंगे नहीं और आराम से आप तीन से चार दिन बाद पानी डाल सकती हैं। सूखी पत्तियों को गमलों में डालने को गार्डनिंग में मल्चिंग बोलते हैं।

कैसे काम करती है मल्चिंग टेक्निक

सूखी पत्तियों को मिट्टी के ऊपर डाल दिया जाए तो ये मिट्टी को ढंककर प्रोटेक्टिव लेयर का काम करती है। जिससे मिट्टी की नमी गर्मी की वजह से तेजी से नहीं सूखती। मल्चिंग के लिए सूखी पेड़ों की पत्तियों को मिट्टी के ऊपर डाल दें। ये पत्तियां पानी डालने पर इसे सोख लेती हैं और धीरे-धीरे मिट्टी में रिलीज करती हैं। जिससे पौधों को धीरे-धीरे नमी मिलती रहती है और पौधे जल्दी से नहीं सूखते।

कितने दिनों पर दें पानी

मल्चिंग टेक्निक पूरे एक हफ्ते तक आराम से काम कर सकती है। ये पौधों में नमी को बरकरार रखती है और आप अपने वीकेंड पर पानी डालकर पूरे हफ्ते के लिए पौधों को रोज पानी देने के झंझट से बच सकते हैं।

ध्यान में रखें ये बातें

अपने गमलों में स्ट्रॉ मल्चिंग करने से पहले ये जरूर जान लें कि आपकौ पौधा किस वैराइटी का है। जैसे कि अगर पौधे को पानी की ज्यादा जरूरत होगी तो सूखी पत्तियों और पुआल की मोटी लेयर बिछाएं। वहीं अगर पौधा ड्राई कंडीशन में ज्यादा रहता है तो एक पतली पत्तियों की लेयर मल्चिंग के लिए बेहतर होगी। इससे पौधों की मिट्टी को पानी मिलता रहेगा और ये पूरी तरह ड्राई भी नहीं होंगे। तो अपने पौधों की जरूरत को ध्यान में रखकर गर्मियों में ये एक ट्रिक जरूर ट्राई कर लें। जिससे हर दिन समय ना होने पर पेड़ों में पानी डालने का झंझट ना रह जाए।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN