Home टेक न्यूज़ खो गया बिजली बिल? अब 2 मिनट में मोबाइल से निकालें, कहीं...

खो गया बिजली बिल? अब 2 मिनट में मोबाइल से निकालें, कहीं जाने और लाइन में लगने की जरूरत नहीं

19
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

सरकार के DigiLocker ऐप में अब बिजली बिल डाउनलोड करने का नया फीचर आ गया है। यूजर्स अब अपने मोबाइल से ही मिनटों में वेरीफाई बिजली बिल एक्सेस, डाउनलोड और शेयर कर सकते हैं। बहुत आसान है तरीका:

सरकार लगातार ऐसी सुविधाएं ला रही है, जिससे लोगों का काम आसान हो सके और पेपरवर्क का झंझट कम हो जाए। अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसमें DigiLocker प्लेटफॉर्म पर बिजली बिल डाउनलोड करने की सुविधा शुरू कर दी गई है। अब आपको बिजली बिल के लिए अलग-अलग वेबसाइट या ऑफिस जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। DigiLocker के जरिए आप अपने मोबाइल से ही मिनटों में अपना बिजली बिल देख सकते हैं, डाउनलोड कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर शेयर भी कर सकते हैं।

यह फीचर खास तौर पर उन लोगों के लिए काफी उपयोगी है, जिन्हें बार-बार एड्रेस प्रूफ या बिल की जरूरत पड़ती है। सरकार का यह कदम डिजिटल सेवाओं को और मजबूत बना रहा है। आइए आपको बताते हैं कि यह नया फीचर कैसे काम करता है और यूजर्स को इससे क्या फायदा मिलेगा।

DigiLocker में मिलेगा बिजली बिल

नए अपडेट के बाद यूजर्स अब DigiLocker ऐप के जरिए अपना बिजली बिल सीधे एक्सेस कर सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि यह बिल सीधे बिजली कंपनी के डेटाबेस से आता है और इसे “Verified” टैग के साथ दिखाया जाता है। इसका मतलब अब आपको बिल डाउनलोड करने के लिए अलग-अलग साइट पर जाने की जरूरत नहीं होगी।

ऐसे काम करेगा नया फीचर

इस फीचर का इस्तेमाल करना बेहद आसान है। सबसे पहले आपको DigiLocker ऐप या वेबसाइट पर अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन करना होगा। इसके बाद आपको एक सिक्योरिटी PIN डालना होता है। लॉगिन करने के बाद आपको “electricity bill” सर्च करना होगा। फिर आपको अपनी बिजली कंपनी चुननी होगी और अपना कंज्यूमर नंबर और मोबाइल नंबर डालना होगा। इसके बाद आपका बिल सीधे ऐप में दिख जाएगा और आप उसे डाउनलोड या सेव कर सकते हैं।

इस फीचर के जरिए यूजर्स को कई फायदे मिलेंगे। अब आपका बिजली बिल ऐप में सुरक्षित रहेगा और आप उसे कभी भी एक्सेस कर सकते हैं। इसके अलावा आप इसे जरूरत पड़ने पर डाउनलोड, प्रिंट या शेयर भी कर सकते हैं। यह सुविधा मोबाइल और कंप्यूटर दोनों पर काम करती है, यानी आप कहीं से भी अपने डॉक्यूमेंट तक पहुंच सकते हैं।

पूरी तरह सुरक्षित है नया सिस्टम

DigiLocker को सरकार ने सुरक्षित बनाने के लिए कई लेयर की सिक्योरिटी दी है, जैसे मोबाइल OTP, PIN और एन्क्रिप्शन। इससे आपके डॉक्यूमेंट पूरी तरह सुरक्षित रहते हैं और कोई भी बिना आपकी परमिशन के उन्हें एक्सेस नहीं कर सकता। यह फीचर खास तौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जिन्हें बार-बार बिजली बिल की जरूरत पड़ती है, जैसे KYC, एड्रेस प्रूफ या बैंकिंग काम के लिए। अब उन्हें पुराने बिल ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN