Home टेक न्यूज़ खुश हो जाएंगे सैमसंग फैन्स, S26 सीरीज में आ रहा नया फोन,...

खुश हो जाएंगे सैमसंग फैन्स, S26 सीरीज में आ रहा नया फोन, परफॉर्मेंस में गाड़े झंडे

15
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

सैमसंग ने फरवरी 2026 में भारत समेत अन्य बाजारों में Samsung Galaxy S26 Series को लॉन्च किया था। सीरीज में तीन स्मार्टफोन – Samsung Galaxy S26, Galaxy S26 Plus और Galaxy S26 Ultra मॉडल शामिल हैं। रिपोर्ट्स बताती हैं कि जल्द ही इस लाइनअप में Samsung Galaxy S26 FE शामिल होने वाला है।

सैमसंग ने फरवरी 2026 में भारत समेत अन्य बाजारों में Samsung Galaxy S26 Series को लॉन्च किया था। सीरीज में तीन स्मार्टफोन – Samsung Galaxy S26, Galaxy S26 Plus और Galaxy S26 Ultra मॉडल शामिल हैं। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, जल्द ही इस लाइनअप में एक और हैंडसेट शामिल होने वाला है, जिसे Samsung Galaxy S26 FE नाम से बाजार में उतारा जाएगा। उम्मीद है कि अपकमिंग सैमसंग गैलेक्सी S26 FE सितंबर के आखिर या अक्टूबर की शुरुआत में लॉन्च होगा। इस स्मार्टफोन को हाल ही में गीकबेंच पर देखा गया था, यह एक लोकप्रिय क्रॉस-प्लेटफॉर्म बेंचमार्किंग टूल है जिसका इस्तेमाल डिवाइस की स्पीड टेस्ट करने के लिए किया जाता है।

टिप्सटर अभिषेक यादव ने एक्स पर दावा किया है कि Samsung Galaxy S26 FE को गीकबेंच पर मॉडल नंबर SM-S741U के साथ देखा गया है। लिस्टिंग के अनुसार, यह स्मार्टफोन 10-कोर एक्सीनॉस 2500 चिपसेट से लैस हो सकता है और Android 17 पर चल सकता है। इसमें 8GB रैम होने की भी उम्मीद है। परफॉर्मेंस के मामले में, फोन ने कथित तौर पर सिंगल-कोर टेस्ट में 2,426 और मल्टी-कोर बेंचमार्क में 8,004 स्कोर किया, जिससे हिंट मिलता है कि इसकी कुल प्रोसेसिंग पावर में अच्छी खासी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

Samsung Galaxy S26 FE की खासियत (संभावित)

सैमसंग गैलेक्सी S26 FE में 6.73-इंच का AMOLED डिस्प्ले होने की उम्मीद है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज होगा। फोटोग्राफी के लिए, सैमसंग गैलेक्सी S26 FE में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होने की उम्मीद है, जिसमें 50-मेगापिक्सेल का प्राइमरी सेंसर, एक और 50-मेगापिक्सेल का लेंस और 8K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट वाला 8-मेगापिक्सेल का लेंस शामिल होगा। बेहतर स्टेबिलिटी के लिए इन कैमरों में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) का सपोर्ट भी मिलने की संभावना है। सामने की तरफ, फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग करने के लिए 16-मेगापिक्सेल का पंच-होल कैमरा हो सकता है।

इस स्मार्टफोन में 5,100mAh की बैटरी और 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, इसमें धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए इसे IP69 रेटिंग और अतिरिक्त सुरक्षा के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जा सकता है।

पुराने मॉडल Samsung Galaxy S25 FE की खासियत

जानकारी के लिए बता दें कि सैमसंग गैलेक्सी S25 FE में 6.7-इंच का डायनामिक LTPO एमोलेड 2X डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है और इसकी पीक ब्राइटनेस 1900 निट्स तक है। यह एक्सीनॉस 2400 चिपसेट पर चलता है, जिसमें 8GB रैम और 512GB तक की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोटोग्राफी के लिए, इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50-मेगापिक्सेल का प्राइमरी सेंसर, 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 8-मेगापिक्सेल का टेलीफोटो लेंस और 12-मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। सेल्फी के लिए, इसमें 12-मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 4,900mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन IP68 रेटिंग के साथ आता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN