Home  लाइफस्टाइल समाचार खासतौर पर खट्टी दही से बनाई जाती हैं ये डिशेज, एक बार...

खासतौर पर खट्टी दही से बनाई जाती हैं ये डिशेज, एक बार जरूर करें ट्राई

19
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Sour Curd: दही खट्टी हो जाए तो उसे फेंकने या ठीक करने की बजाय मजेदार सी ये 6 तरह की डिशेज को बनाकर ट्राई करें। हर डिश का स्वाद खट्टी दही से और भी ज्यादा टेस्टी हो जाएगा।

गर्मियों के सीजन में दही का यूज ज्यादा होता है। छाछ, लस्सी, रायता तो खूब बनाती होंगी। लेकिन कभी अगर दही खट्टी हो गई तो उसका टेस्ट बैलेंस करने की जरूरत नही हैं। आप इस खट्टी दही से लाजवाब डिशेज बनाकर तैयार कर सकती हैं। गर्मी में कई बार दही का टेस्ट बिगड़ जाता है, तो इसे फेंकने की जरूरत नही हैं, कभी अगर ऐसा हो जाए तो इससे ये 6 तरह की मजेदार डिशेज खट्टी दही से बना लें।

श्रीखंड बनाएं

खट्टी दही से श्रीखंड बनाकर तैयार किया जाता है। स्वीट एंड क्रीमी श्रीखंड हमेशा खट्टी दही से ही तैयार किया जाता है। इसे बनाने के लिए बस दही को कपड़े में पलटकर टांग दें। जिससे सारा पानी छन जाएं। फिर इस क्रीमी दही में चीनी डालकर फेंटे और साथ में केसर डालकर कलर बना लें। तैयार हो जाएगा क्रीमी टेस्टी श्रीखंड।

कढ़ी बनेगी परफेक्ट

खट्टी दही की कढ़ी सबसे ज्यादा परफेक्ट बनती है। दही में बेसन को घोलकर को खड़े मसालों के तड़के के साथ तैयार किया जाता है। स्वाद के लिए बूंदी, बेसन का सेव, सब्जियां या फिर पकौड़ी बनाकर कढ़ी में डालने टेस्ट बढ़ जाता है।

मालपुआ

खट्टी दही बची है तो इससे टेस्टी मालपुआ रेडी करें। दही में चीनी,बेकिंग सोडा और मैदा डालकर फेंटे और तेल में तलें। ये रेसिपी आसान है और आपके खट्टी दही से मीठे मालपुए बनाने की ये रेसिपी बहुत सिंपल है।

ढोकला

टेस्टी ढोकला बनाना है और आप उसमे परफेक्ट खमीर उठाना चाहती हैं तो बस खट्टी दही का इस्तेमाल करें।

भटूरे

बिना यीस्ट और ईनो के भटूरे बनाने हैं तो खट्टी दही का इस्तेमाल करें। इससे मैदे में बहुत अच्छी जाली बनती है और भटूरे बिल्कुल फूले-फूले बनकर तैयार होते हैं। तो अगली बार गर्मी के मौसम में खट्टी दही हो जाए भटूरे बनाकर जरूर देखें।

चीला

दही खट्टी हो जाए तो टेस्टी चीला बनाकर तैयार करें। आपके सिंपल बेसन वाले चीले का टेस्ट और भी ज्यादा यमी हो जाएगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN