Home विश्व समाचार खामेनेई की हत्या के बाद ईरान में मस्जिद पर फहराया गया लाल...

खामेनेई की हत्या के बाद ईरान में मस्जिद पर फहराया गया लाल झंडा, किसके लिए खतरे का संकेत?

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

खामेनेई पिछले कई दशकों से ईरान के सर्वोच्च धार्मिक और राजनीतिक नेता थे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खामेनेई को इतिहास के सबसे दुष्ट लोगों में से एक बताया और कहा कि यह ईरानी लोगों के लिए अपना देश वापस लेने का सबसे बड़ा अवसर है।

ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। शनिवार को यूएस और इजरायल ने ईरान पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए, जिसमें तेहरान में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो गई। ईरानी स्टेट मीडिया ने रविवार को उनकी मौत की पुष्टि कर दी। रविवार को क़ोम शहर की प्रसिद्ध जामकरान मस्जिद के गुंबद पर लाल झंडा फहराया गया, जो शिया परंपरा में न्याय, प्रतिशोध और गुस्से का प्रतीक है। ईरानी मीडिया ने इसे खामेनेई के खून का बदला लेने का संकेत बताया।

खामेनेई पिछले कई दशकों से ईरान के सर्वोच्च धार्मिक और राजनीतिक नेता थे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खामेनेई को इतिहास के सबसे दुष्ट लोगों में से एक बताया और कहा कि यह ईरानी लोगों के लिए अपना देश वापस लेने का सबसे बड़ा अवसर है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी खामेनेई की मौत पर टिप्पणी करते हुए ईरानियों से गुलामी को उखाड़ फेंकने की अपील की। इन हमलों में ईरान के कई सीनियर सैन्य अधिकारी और सलाहकार भी मारे गए, जिससे मध्य-पूर्व में युद्ध की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

ईरान ने मुस्लिमों के खिलाफ युद्ध बताया

ईरान ने इस हमले का जवाब देते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी। तेहरान ने इजरायल, अमेरिकी सैन्य अड्डों और क्षेत्रीय लक्ष्यों पर मिसाइल और ड्रोन हमले शुरू किए, जिसमें दुबई, दोहा, मनामा जैसे खाड़ी देश प्रभावित हुए। दुबई में बुर्ज खलीफा के पास धमाके हुए, बुर्ज अल अरब होटल में ड्रोन मलबे से आग लगी और हवाई अड्डे पर हमले से उड़ानें प्रभावित हुईं। ईरान ने इसे मुस्लिमों के खिलाफ युद्ध करार दिया है।

यूएस-इजरायल की कड़ी चेतावनी

अमेरिका और इजरायल ने हमलों को जारी रखने की चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा कि ईरान अगर और पलटवार करता है तो अभूतपूर्व बल का इस्तेमाल किया जाएगा। इजरायल ने तेहरान के सेंटर में नए हमलों की बात कही है। वहीं, ईरान ने IRGC के माध्यम से क्षेत्र में 27 अमेरिकी अड्डों पर हमले किए। उसने इजरायल पर मिसाइल दागे, जिसमें कई मौतें हुई हैं। ईरान ने अंतरिम नेतृत्व परिषद बनाई है, जिसमें राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, मुख्य न्यायाधीश और एक सीनियर अफसर शामिल हैं, जो नए सुप्रीम लीडर के चयन तक काम संभालेंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN