Home विश्व समाचार खाड़ी देशों में मचेगी परमाणु विकिरण तबाही? बुशहर पर US हमले के...

खाड़ी देशों में मचेगी परमाणु विकिरण तबाही? बुशहर पर US हमले के बाद ईरानी विदेश मंत्री ने चेताया

12
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने दुनिया को चेतावनी दी है कि अगर बुशहर परमाणु संयंत्र पर हमले होते रहते हैं, तो खाड़ी देशों में तबाही मच सकती है। उन्होंने लिखा कि इस शहर में फैले रेडियोएक्टिव विकिरण का असर बाकी देशों में होगा, तेहरान में नहीं।

पश्चिम एशिया में जारी जंग लगातार खतरनाक होती जा रही है। इजरायल और अमेरिका की तरफ से ईरान के तमाम बड़े ठिकानों पर हमले किए जा रहे हैं। बुशहर परमाणु संयंत्र पर हुए चौथे हमले के बाद ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने पूरे खाड़ी क्षेत्र में परमाणु रेडियोधर्मी तबाही की चेतावनी दी है।

सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखे पोस्ट में अराघची ने पश्चिमी देशों पर पाखंड का आरोप लगाया। उन्होंने जोर देकर कहा कि पश्चिमी देश यूक्रेन के परमाणु संयंत्र के पास रूसी हमलों की आलोचना करते हैं, लेकिन जब यही अमेरिका और इजरायल बुशहर पर हमला करते हैं, तो उस पर चुप्पी साधे रहते हैं। यह इनका पाखंड ही है।

उन्होंने लिखा, “इजराइल-अमेरिका ने हमारे बुशहर संयंत्र पर अब तक चार बार बमबारी की है। परमाणु रेडियोधर्मी विकिरण से खाड़ी देशों की राजधानियों में जीवन समाप्त हो जाएगा, तेहरान में नहीं।” बता दें, ईरानी विदेश मंत्री की यह टिपप्णी एक महत्वपूर्ण भौगौलिक वास्तविकता को उजागर करती है। दरअसल, ईरान का परमाणु संयंत्र वाला बुशहर शहर एक बंदरगाह नगर है। तेहरान की तुलना में खाड़ी देशों की बाकी राजधानियों से इसकी स्थिति नजदीक है। ऐसे में अगर यहां पर रेडियोएक्टिव विकिरण फैलता है, तो इसका असर तेहरान से ज्यादा बाकी देशों के ऊपर होगा।

ईरान ने संयुक्त राष्ट्र को किया सूचित

ईरान के विदेश मंत्री ने परमाणु संयंत्र पर हो रहे हमलों को लेकर संयुक्त राष्ट्र संघ को भी पत्र लिखा। इस पत्र में उन्होंने “गंभीर रेडियोधर्मी संदूषण जोखिम” की चेतावनी दी गई।

संयुक्त राष्ट्र को भेजे पत्र में उन्होंने लिखा, “बुशहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र के आसपास हमलावरों द्वारा बार-बार किए जा रहे हमले बेहद चिंताजनक हैं। इनसे पूरे क्षेत्र में रेडियोधर्मी प्रदूषण का गंभीर खतरा पैदा हो गया है, जिसके मानवीय और पर्यावरणीय दोनों ही दृष्टि से गंभीर परिणाम हो सकते हैं।”

बता दें, ईरानी विदेश मंत्री की तरफ से यह बयान ऐसे समय में सामने आया है, जब अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को बुशहर परमाणु संयंत्र को निशाना बनाया है। अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के अनुसार, अमेरिका-इज़राइल के इस हमले में आसपास के इलाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई। बुशहर पर यह हमला ऐसे समय हुआ है जब अमेरिका और इजराइल परमाणु और पेट्रोकेमिकल सुविधाओं पर हमले के उच्च जोखिम के बावजूद ईरानी औद्योगिक स्थलों को निशाना बनाना बढ़ा रहे हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN