Home मनोरंजन समाचार क्या ‘सरकार 4’ का हिस्सा होंगे अमिताभ बच्चन-अभिषेक, राम गोपाल वर्मा ने...

क्या ‘सरकार 4’ का हिस्सा होंगे अमिताभ बच्चन-अभिषेक, राम गोपाल वर्मा ने मूवी को लेकर किया बड़ा ऐलान

8
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/15/1200x900/sarkar_ram_gopal_verma_1773570561907_1773570567324.jpg

 राम गोपाल वर्मा की ‘सरकार’ सीरीज राजनीति और अपराध की सत्ता की उठा-पटक से प्रेरित थी। इसकी पहली किस्त यानी ‘सरकार’ साल 2005 में रिलीज हुई थी और अपनी जबरदस्त कहानी और दमदार एक्टिंग के लिए इसकी खूब तारीफ हुई थी।

साउथ के जाने माने फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा हमेशा ही सुर्खियों में बने रहते हैं। राम गोपाल वर्मा अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने बेबाक बयानों के चलते भी खूब सुर्खियां बटोरते हैं। वहीं, राम गोपाल अपनी अपनी कल्ट फिल्म ‘सरकार’ के लिए जाने जाते हैं। अमिताभ बच्चन की इस फिल्म को इंटरनेट यूजर्स ने खूब पसंद किया और उनकी एक्टिंग की भी खूब तारीफ की। इस फिल्म के तीनों पार्ट को भी दर्शकों का खूब प्यार मिला। ऐसे में हाल ही में राम गोपाल ने अपनी शानदार कल्ट फिल्म ‘सरकार 4’ का ऐलान किया। साथ ही फिल्म की कास्ट को लेकर भी बात किया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अमिताभ-अभिषेक हैं फिल्म का हिस्सा

राम गोपाल वर्मा ने हाल ही में मिड-डे को अपना इंटरव्यू दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘फिल्म ‘सरकार 4′ की स्क्रिप्टिंग पूरी हो चुकी है। मैं (2026 के मध्य) में इसकी शूटिंग शुरू करूंगा।’ जाहिर है, ‘सरकार’ की मुख्य स्टारकास्ट , अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के बिना इसकी कल्पना करना नामुमकिन है। जब उनसे पूछा गया कि क्या यह पिता-पुत्र की जोड़ी चौथी फिल्म में वापसी करेगी, तो वर्मा ने कन्फर्म किया, ‘अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन, दोनों ही इस फिल्म का हिस्सा होंगे।’

‘सरकार’ फ्रेंचाइजी के बारे में

बता दें कि राम गोपाल वर्मा की ‘सरकार’ सीरीज राजनीति और अपराध की सत्ता की उठा-पटक से प्रेरित थी। इसकी पहली किस्त यानी ‘सरकार’ साल 2005 में रिलीज हुई थी और अपनी जबरदस्त कहानी और दमदार एक्टिंग के लिए इसकी खूब तारीफ हुई थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने सुभाष नागरे का यादगार किरदार निभाया था। इसकी अगली कड़ी, ‘सरकार राज’ ने कहानी को आगे बढ़ाया और परिवार के असर और आपसी टकराव को और गहराई से दिखाया, जबकि ‘सरकार 3’ ने कहानी में नए मोड़ ला दिए।

अगले महीने से शुरू होगी ‘सरकार 4’ की शूटिंग?

डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने हाल में रेड लॉरी फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन के दिन बोलते हुए यह जानकारी दी। डायरेक्टर इस फेस्टिवल में अपनी कल्ट-क्लासिक फिल्म ‘शिवा’ की स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए मौजूद थे। फिल्म के बारे में बात करते हुए, डायरेक्टर ने बताया कि इस फिल्म के पीछे क्या प्रेरणाएं थीं; उन्होंने कहा कि मशहूर फिल्ममेकर स्टीवन स्पीलबर्ग ने उनके विज़ुअल अप्रोच को प्रभावित किया था। फिल्म के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘निश्चित रूप से, ‘शिवा’ के कुछ शॉट्स स्पीलबर्ग के शॉट लेने के स्टाइल से प्रेरित थे।’

SOURCE : LIVE HINDUSTAN