Home  लाइफस्टाइल समाचार क्या थायराइड लेवल कम होना भी बन सकता है समस्या? शरीर में...

क्या थायराइड लेवल कम होना भी बन सकता है समस्या? शरीर में किन बदलावों से पहचानें

18
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

थायराइड हार्मोन बनाकर शरीर के मेटाबॉलिज्म, एनर्जी लेवल और हार्ट रेट को नियंत्रित करती है। बढ़े हुए थायराइड लेवल को खतरनाक माना जाता है, लेकिन क्या इसका लेवल कम होना भी समस्या बन सकता है? इस आर्टिकल में जानिए।

थायराइड का ट्रीटमेंट करने के लिए डॉक्टर अक्सर दवाई लिखते हैं जिसे सुबह खाली पेट खाया जाता है। रिपोर्ट्स कहती हैं कि नियमित रूप से ये दवा लेने पर लक्षणों में सुधार हो सकता है। आपने अक्सर बढ़े हुए थायराइड से होने वाली समस्याओं के बारे में सुना होगा, लेकिन क्या थायराइड लेवल कम होना समस्या हो सकता है? इसका जवाब है हां, थायराइड का लेवल कम होना भी एक समस्या है, हालांकि यह इस बात पर निर्भर करता है कि यह कितना कम है और इसका इलाज किया जा रहा है या नहीं। थायराइड लेवल कम होना मतलब यह है कि ग्रंथि पर्याप्त मात्रा में हार्मोन का उत्पादन नहीं कर रही है। इस स्थिति को मेडिकल भाषा में हाइपोथायरायडिज्म कहते हैं।

शरीर में किन बदलावों से पहचानें लो लेवल

वजन बढ़ना- अगर किसी व्यक्ति का थायराइड लेवल कम है तो खाना कम खाने के बावजूद वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है। क्योंकि मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है।

थकान और कमजोरी- थोड़ा बहुत काम करने के बाद थकान महसूस होना या फिर हर समय सुस्ती महसूस होना भी लो थायराइड लेवल के कारण हो सकता है।

ठंड लगना- दूसरों के मुकाबले अगर आपको बहुत ज्यादा ठंड लगती है तो ये भी लो थायराइड लेवल के कारण हो सकता है।

ड्राई स्किन और हेयर फॉल- इस समस्या की वजह से आपकी स्किन बहुत ज्यादा ड्राई हो सकती है और बाल भी झड़ने लगते हैं।

कब्ज- मेटाबॉलिज्म स्लो होने की वजह से पाचन भी धीमा हो जाता है और पेट पूरी तरह से साफ नहीं हो पाता।

पीरियड साइकिल बिगड़ना- महिलाओं में पीरियड्स का ज्यादा आना या फिर पीरियड साइकिल बिगड़ना।

फोकस न कर पाना- याददाश्त कम होना या किसी चीज पर फोकल न कर पाना लो थायरायड लेवल के लक्षण में से एक है।

ड्रिप्रेशन- बिना किसी वजह के उदास महसूस करना या फिर मूड स्विंग हो रहा है तो एक बार आप डॉक्टर से सलाह लें।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और पेशेवर चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। किसी चिकित्सीय स्थिति के बारे में किसी भी सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN