Home  लाइफस्टाइल समाचार क्या आप भी चेहरे पर कॉफी रगड़ते हैं? अब रुक जाइए, पहले...

क्या आप भी चेहरे पर कॉफी रगड़ते हैं? अब रुक जाइए, पहले सही तरीका जान लें

11
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

कॉफी को अक्सर चेहरे पर स्क्रब की तरह इस्तेमाल किया जाता है, जो स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है। सही तरीके से, फेस पैक के रूप में उपयोग की गई कॉफी त्वचा को बिना जलन के निखार दे सकती है।

कॉफी को लेकर सबसे आम ब्यूटी मिस्टेक यही है कि लोग उसे सीधे चेहरे पर रगड़ने लगते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल DIY हैक्स ने इसे फेस स्क्रब के रूप में मशहूर कर दिया है, जबकि सच यह है कि कॉफी के कण चेहरे की नाजुक त्वचा के लिए बहुत खुरदरे होते हैं। चेहरे की स्किन शरीर की स्किन से अलग होती है। यह पतली, संवेदनशील और जल्दी डैमेज होने वाली होती है। ऐसे में किसी भी हार्ड या दानेदार चीज से रगड़ने पर माइक्रो टियर्स (सूक्ष्म घाव) हो सकते हैं, जो आगे चलकर जलन, रेडनेस और पिग्मेंटेशन का कारण बनते हैं।

क्यों नहीं करना चाहिए कॉफी से फेस स्क्रब?

कॉफी के दाने मोटे और असमान होते हैं। जब इन्हें चेहरे पर रगड़ा जाता है तो ये स्किन बैरियर को नुकसान पहुंचाते हैं। इससे त्वचा रूखी और सेंसिटिव हो सकती है, बार-बार ब्रेकआउट की समस्या बढ़ सकती है और नेचुरल ग्लो कम हो सकता है। यही वजह है कि कॉफी को फेस स्क्रब नहीं बल्कि फेस पैक की तरह इस्तेमाल करना चाहिए।

चेहरे पर कॉफी लगाने का सही तरीका

  • हमेशा कॉफी को मास्क की तरह लगाएं।
  • स्किन पर रगड़ें नहीं, बस हल्के हाथ से फैलाएं।
  • 8–10 मिनट से ज्यादा ना रखें।

आसान कॉफी फेस पैक रेसिपी

  • 1 चम्मच बारीक पिसी कॉफी
  • 1–2 चम्मच दही या एलोवेरा जेल
  • इन दोनों को मिलाकर चेहरे पर पतली परत लगाएं। सूखने से पहले हल्के गीले हाथों से सिर्फ धो लें, रगड़ें नहीं।

सही तरीके से कॉफी लगाने के फायदे

जब कॉफी को मास्क की तरह इस्तेमाल किया जाता है, तो यह कई तरह से मदद कर सकती है:

  1. थकी और बेजान दिखने वाली त्वचा को ताजगी देती है।
  2. हल्का टैन कम करने में सहायक है।
  3. स्किन को सॉफ्ट और फ्रेश लुक मिलता है।
  4. कॉफी में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स त्वचा को बाहरी नुकसान से बचाने में मदद करते हैं, लेकिन तभी जब इसे सही तरीके से लगाया जाए।

कॉफी स्क्रब कहां सही है?

कॉफी बॉडी स्क्रब के लिए बेहतरीन है। हाथ, पैर, कोहनी और घुटनों जैसी जगहों पर इसकी खुरदरी बनावट डेड स्किन हटाने में मदद करती है। लेकिन चेहरे के लिए यह तरीका पूरी तरह गलत है।

नोट: आपकी त्वचा को देखभाल चाहिए, फ्रिक्शन नहीं। हर नेचुरल चीज हर स्किन पार्ट के लिए सही नहीं होती। कॉफी का सही इस्तेमाल आपकी स्किन को निखार सकता है, गलत तरीका उसे नुकसान भी पहुंचा सकता है। चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट कर लें और इनमें से किसी भी चीज से एलर्जिक हैं या सेंसेटिव स्किन है तो एक्सपर्ट से सलाह जरूर ले लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN