Source :- LIVE HINDUSTAN
क्या आप भी मानते हैं कि सुबह की हल्की धूप से Vitamin D मिलता है? न्यूट्रिशनिस्ट Nikita Bardia बताती हैं कि Vitamin D के लिए सही समय कुछ और ही है। जानिए इस आम मिथ की सच्चाई।
भारत में पीढ़ियों से यह बात कही जाती रही है कि ‘सुबह की धूप सबसे सेहतमंद होती है’ और इससे Vitamin D भरपूर मिलता है। पार्क में टहलते बुजुर्ग हों या घर की छत पर धूप सेकते लोग- अधिकांश को लगता है कि सूर्योदय की हल्की धूप Vitamin D की कमी पूरी कर देती है। लेकिन न्यूट्रिशनिस्ट Nikita Bardia के अनुसार यह एक आम लेकिन गलतफहमी से भरा मिथ है, जिसे समझना बेहद जरूरी है।
सुबह की धूप और Vitamin D का सच
न्यूट्रिशनिस्ट बताती हैं कि Vitamin D का निर्माण शरीर में किसी भी तरह की धूप से नहीं होता, बल्कि इसके लिए UVB rays की जरूरत होती है। सुबह-सुबह सूरज क्षितिज के पास होता है, इस समय UVB किरणें बेहद कमजोर रहती हैं। ऐसे में चाहे आप कितनी देर भी हल्की धूप में बैठें, Vitamin D बनने की प्रक्रिया लगभग नहीं के बराबर होती है। यानी सुबह की धूप मूड बेहतर करती है, सर्केडियन रिदम (body clock) को ठीक करती है और मानसिक शांति देती है लेकिन Vitamin D के लिए पर्याप्त नहीं होती।
Vitamin D के लिए सही समय कौन सा है?
एक्सपर्ट के अनुसार, जब सूरज ऊपर होता है- यानि लेट मॉर्निंग से अर्ली आफ्टरनून (करीब 10:30 बजे से 2 बजे तक)- तभी UVB rays सबसे ज्यादा प्रभावी होती हैं। यही वह समय है जब त्वचा में Vitamin D synthesis सही ढंग से होता है।
इसका मतलब साफ है:
- गर्मी महसूस होना ≠ Vitamin D मिलना
- सही किरणें मिलना जरूरी है, सिर्फ धूप नहीं।
Vitamin D पाने के लिए क्या करें?
न्यूट्रिशनिस्ट कुछ आसान लेकिन असरदार टिप्स बताती हैं:
- मिड-मॉर्निंग में 15–25 मिनट धूप लें।
- सिर्फ चेहरा नहीं, बांह और पैर भी एक्सपोज करें।
- रोज थोड़ी देर धूप लें, हफ्ते में एक बार घंटों बैठने से बेहतर।
- धूप के साथ सही फैट वाला खाना लें (घी, नट्स आदि)
किन बातों से बचें?
- सिर्फ सूर्योदय की धूप पर निर्भर ना रहें।
- कांच या खिड़की के पीछे बैठकर धूप ना लें (UVB नहीं पहुंचती)।
- यह ना समझें कि 2 मिनट की धूप काफी है।
- Vitamin D absorption में डाइट की भूमिका को नजरअंदाज ना करें।
सुबह की धूप V/S मिड-मॉर्निंग धूप
सुबह की धूप और मिड-मॉर्निंग धूप- दोनों के फायदे अलग हैं।
सुबह की धूप: नींद, मूड और मानसिक सेहत के लिए
मिड-मॉर्निंग धूप: Vitamin D के लिए
दोनों का काम अलग है और दोनों को मिलाकर ही शरीर को पूरा फायदा मिलता है।
हेल्थ नोट: अगर आप Vitamin D deficiency से जूझ रहे हैं और सिर्फ सुबह की धूप पर भरोसा कर रहे हैं, तो अब वक्त है अपनी आदत बदलने का। सही समय, सही एक्सपोजर और सही पोषण- तीनों मिलकर ही Vitamin D की कमी को दूर कर सकते हैं। याद रखें, सेहत में मिथ नहीं, विज्ञान काम आता है। इसके अलावा किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए अन्य डॉक्टर से उचित सलाह ले सकते हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


