Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/05/1200x900/JANHVI_KAPOOR_05_04_1775402880094_1775402883413.pngजाह्नवी कपूर ने पैप्स के काम करने के तरीकों को नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि उन्होंने पैप्स को बुलाकर उनसे बात की है कि जिस तरह से वो बॉडी पार्ट्स पर जूम करके वीडियो बनाते हैं, वो गलत है। उन्होंने कहा कि ये मर्यादा का उल्लंघन है।
बॉलीवुड की कई हिरोइनें पैप्स के काम करने के तरीके पर सवाल उठा चुके हैं। जिस तरह से पैप्स सिलेब्स के बॉडी पार्ट्स पर जूम करके वीडियो बनाते हैं उसपर बहुत से लोगों ने नारजगी जताई है। अब जाह्नवी कपूर ने भी पैप्स के बारे में बात की है। उन्होंने कहा कि उन्होंने पैप्स को बुलाकर समझाया है कि जिस तरह से वो बॉडी पार्ट्स पर जूम करते हैं वो न केवल सिलेब्स के लिए गलत है, बल्कि उनके खुद के लिए भी बहुत बुरा है। जाह्नवी ने कहा कि हम नहीं पता होता है कि कोई एक कैमरा डालकर एक एरिया पर जूम करेगा।
जाह्नवी कपूर ने पैप्स से अलग से की बात
राज शमानी से खास बातचीत में जाह्नवी कपूर ने कहा, “कुछ दिन पहले मैंने पैपराजी से बात की है। मैं उनसे अलग से मिली और मैंने उनसे इस बारे में बात की कि कैसे वो कभी-कभी महिलाओं को फोटोग्राफ करते हैं। और मैंने कहा- ये हमारे लिए तो बुरा है ही। हमें अच्छा नहीं लगता है। यह दखलंदाजी है और हमें लगता है कि यह सहमति से नहीं है। भले ही हम सज-धज कर और एक खास तरीके से बाहर गए हों। हम यह उम्मीद नहीं कर रहे हैं कि कोई कैमरा डालकर किसी एक हिस्से पर जूम करेगा। लेकिन हमसे ज्यादा, ये आप लोगों को बुरा दिखाता है, कि आप सब एक महिला के शरीर को उसकी इच्छा के विरुद्ध वस्तु की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। आप खुद का सम्मान कैसे कर पाते हैं? पैसों, व्यूज के लिए आप बॉडी पार्ट पर जूम कर रहे हैं? और वो काफी जागरुक लग रहे थे।”
जाह्नवी ने गाने का दिया उदाहरण
जाह्नवी कपूर ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, “मुझे लगता है कि हर स्टेद पर ये जरूरी होता है कि आर खुद से पूछें कि मैंने किस बात के लिए सहमति दी? उदाहरण के तौर पर, मैंने एक गाना किया भीगी साड़ी, जहां मैं गीली साड़ी पहने हुए हूं और मैं उसमें काफी सेक्सुअली डांस कर रही हूं। उसके गाने का मकसद – मैं यह नहीं कहूंगी कि उत्तेजित करना था, लेकिन वह एक सेनसुअल गाना था।”
अपनी बात को और साफ करते हुए जाह्नवी ने कहा लेकिन ये किसी को उनकी परमीशन के बिना सेक्सुअलाइज करने से बिल्कुल अलग है। मैं हर फॉर्म में इससे ओके नहीं हूं, और उससे मुझे फर्क पड़ता है।
पैप्स के काम पर क्या बोलीं जाह्नवी कपूर?
जाह्नवी ने कहा कि उनके पास पूरी स्वतंत्रता है कि जब वो बाहर जा रही हैं तो वो जो चाहें पहन सकती हैं, लेकिन पैप्स कुछ एंगल और तरीकों से, मेरी बिना परमीशन के, तस्वीरें क्लिक करते हैं और उन्हें सर्कुलेट करते हैं। वो कुछ म्यूजिक लगा देते हैं, स्लो-मो बना देते हैं और जूम करते हैं। ये मेरी परमीशन के बिना हो रहा है। अगर मूवी सेट पर भी कोई डीओपी किसी ऐसी जगह पर कैमरा रखता है, जहां मुझे ठीक नहीं लग रहा है। तो बिना अनप्रोफेशनल लगे मुझे ये कहना आना चाहिए कि ये नहीं चलेगा।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN

