Home टेक न्यूज़ केवल आज रात तक मौका! LAVA के मिडरेंज फोन पर 3000 रुपये...

केवल आज रात तक मौका! LAVA के मिडरेंज फोन पर 3000 रुपये की छूट

12
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Lava Agni 4 5G किफायती कीमत में AI फीचर्स, क्लीन एंड्रॉयड और दमदार परफॉर्मेंस के साथ आता है। लिमिटेड टाइम के लिए इसपर 3000 रुपये की छूट मिल रही है। 

स्मार्टफोन कंपनी Lava International ने अपने 17 साल पूरे होने के मौके पर एक खास ऑफर पेश किया है, जो सीधे तौर पर मिड-रेंज स्मार्टफोन खरीदारों को टारगेट करता है। इस एनिवर्सरी कैंपेन के साथ कंपनी अपने नए स्मार्टफोन Lava Agni 4 5G पर 3,000 रुपये तक का अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट दे रही है। यह ऑफर लिमिटेड टाइम के लिए है और केवल Amazon पर मिल रहा है, इसकी लास्ट डेट 30 मार्च, 2026 तय की गई है। यानी इसका फायदा उठाने के लिए आज रात तक का ही मौका है।

Agni 4 5G के साथ कंपनी ने 25,000 रुपये से कम कीमत वाले प्रीमियम मिड-रेंज मार्केट में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत कंपनी का ‘Vayu AI’ फीचर है, जिसके साथ Lava अपने यूजर्स को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बेस्ड एक्सपीरियंस देने का दावा कर रहा है। अब तक AI फीचर्स खासकर महंगे स्मार्टफोन्स में ही मिल रहे थे, लेकिन अब भारतीय कंपन इन्हें अफॉर्डेबल सेगमेंट में लाने की कोशिश की जा रही है।

रात तक मिल रहा है ऑफर का फायदा

Lava Agni 4 5G की कीमत भारत में लगभग 24,999 रुपये रखी गई है, जो इसे 25,000 रुपये से कम वाले प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट में पोजिशन करती है। Lava International के 17th एनिवर्सरी ऑफर के साथ इस फोन पर 3,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिससे इसका इफेक्टिव प्राइस और कम हो सकता है। ध्यान रहे, इस ऑफर का फायदा आज रात तक ही मिल रही है।

ऐसे हैं Lava Agni 4 5G के स्पेसिफिकेशंस

Lava Agni 4 5G में कंपनी ने डिस्प्ले और परफॉर्मेंस पर खास फोकस किया है। यह फोन 6.67 इंच के 1.5K AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और करीब 2400 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोन में MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm आर्किटेक्चर पर बेस्ड है और 8GB LPDDR5X रैम के साथ आता है, साथ ही इसमें वर्चुअल रैम सपोर्ट भी मिलता है। स्टोरेज के लिए इसमें 256GB तक की UFS 4.0 स्टोरेज दी गई है।

लावा फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा (OIS के साथ) और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलता है, जबकि फ्रंट में 50MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। बैटरी की बात करें तो इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 66W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, और कंपनी के मुताबिक यह फोन Android 15 पर चलता है, जिसमें क्लीन, bloatware-free एक्सपीरियंस मिलता है। इसके अलावा, फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, IP64 रेटिंग, Wi-Fi 6E और Bluetooth 5.4 जैसे एडवांस्ड फीचर्स भी शामिल हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN