Home मनोरंजन समाचार कृष्णा-कश्मीरा के जुड़वां बेटों से पहली बार मिली मामी सुनीता, 9 साल...

कृष्णा-कश्मीरा के जुड़वां बेटों से पहली बार मिली मामी सुनीता, 9 साल बाद नाती को गले लगाकर हुईं इमोशनल

12
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/30/1200x900/Sunita_Ahuja_Krushna_1777547739751_1777547753437.jpg

हाल ही में सुनीता, कुकिंग शो लाफ्टर शेफ सीजन 3 में अचानक पहुंचकर अपने भांजे कृष्णा और बहू कश्मीरा को सरप्राइज दिया। कश्मीरा और कृष्णा संग उन्होंने पुराने गिले शिकवों को भुलाकर न सिर्फ उन्हें माफ किया बल्कि पहली बार उनके बच्चों से मिलीं।

Krushna Abhishek Sunita Ahuja Reunion: कॉमेडी एक्टर कृष्णा अभिषेक हमेशा ही किसी न किसी वजह से खबरों में छाए रहते हैं। इन दिनों कृष्णा अपनी मामी यानी सुनीता आहूजा संग रीयूनियन को लेकर खबरों में बने हुए हैं। ऐसे में अब एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई इमोशनल हो रहा है। हाल ही में सुनीता, कुकिंग शो लाफ्टर शेफ सीजन 3 में बतौर गेस्ट बनकर पहुंची हैं। सुनीता ने कुकिंग शो में अचानक पहुंचकर अपने भांजे कृष्णा और बहू कश्मीरा को सरप्राइज दिया। कश्मीरा और कृष्णा संग उन्होंने पुराने गिले शिकवों को भुलाकर न सिर्फ उन्हें माफ किया बल्कि पहली बार उनके बच्चों से मिलीं।

पहली बार कृष्णा के बच्चों से मिलकर इमोशनल हुईं सुनीता

दरअसल, कुकिंग शो लाफ्टर शेफ सीजन 3 का पिछला एपिसोड काफी धमाकेदार रहा। इस शो पर सुनीता आहूजा ने पहुंचकर पूरा माहौल ही बदल गया। इस दौरान सुनीता पहली बार कृष्णा के जुड़वा बेटे रयान और कृष्णांग से मिलीं। इनके मिलन ने सभी को इमोशनल कर दिया। ऐसे में सोशल मीडिया पर इस दौरान का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बच्चे अपनी दादी से मिलते हुए दिखे। दोनों बच्चे लगभग 7 साल के हैं और ये मुलाकात उनके जीवन का बेहद खास पल बन गई। वहीं, बच्चों से मिलकर सुनीता बेहद इमोशनल और खुश नजर आईं। उनके चेहरे पर लंबे समय बाद मिली इस खुशी की झलक साफ दिखाई दे रही थी।

क्या सुनीता से डरती हैं कश्मीरा?

कृष्णा अभिषेक ने हाल ही में सोशल मीडिया पर परिवार के मिलन का एक बेहद इमोशनल पल शेयर किया, जिसे उन्होंने सभी के लिए एक लंबे समय से इंतजार वाला और खास मीटअप बताया। इस मिलन ने सालों की कथित दूरियों के बाद परिवार के सभी सदस्यों को एक साथ ला दिया। इस इमोशनल माहौल में थोड़ी मस्ती जोड़ते हुए, कश्मीरा शाह अपने बेटों के साथ मजाकिया अंदाज में बातचीत करती दिखीं। उन्होंने मजाक में उनसे पूछा, “क्या तुम मुझसे डरते हो?”, जिस पर उन्होंने मासूमियत से सिर हिला दिया। फिर उन्होंने सुनीता आहूजा की ओर इशारा करते हुए कहा, “अब उस इंसान से मिलो, जिससे तुम्हारी मां डरती है,” यह सुनकर सभी हंस पड़े।

गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता के बीच अनबन की खबरें

बता दें कि वहीं दूसरी तरफ गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में अनबन की खबरें काफी चर्चा में थीं। सुनीता ने अपने पति पर चीटिंग के आरोप भी लगाए थे। उनका कहना था कि गोविंदा का अपने से कई साल छोटी लड़की के साथ अफेयर था। इसके अलावा सुनीता ने यह भी कहा था कि गोविंदा ने कभी अपने बेटे यशवर्धन के करियर में भी कोई मदद नहीं की। हालांकि, गोविंदा ने इन सारी बातों पर कभी कोई रिएक्ट नहीं किया। ये भी बता दें कि सुनीता अपने बच्चों के साथ काफी समय से गोविंदा से अलग दूसरे घर में रह रही हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN