Home  लाइफस्टाइल समाचार कुछ हेल्दी और टेस्टी खाना है? कुकर में बनाएं प्रोटीन से भरपूर...

कुछ हेल्दी और टेस्टी खाना है? कुकर में बनाएं प्रोटीन से भरपूर वेज सोया पुलाव, देखें रेसिपी!

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Veg Soya Pulao Recipe: पूरे परिवार के लिए झटपट कुछ बनाना है तो वेज सोया पुलाव से बेहतर ऑप्शन हो ही नहीं सकता। बच्चे हों या बड़े, सभी को ये डिश पसंद आने वाली है। तो सिंपल पुलाव बनाना छोड़िए और ये सोया पुलाव की रेसिपी ट्राई कीजिए।

होली पर अगर आपने भी बहुत सारे पकवान खा लिए हैं और अब कुछ सिंपल और हेल्दी खाने का मन है, तो सोया पुलाव आपको जरूर ट्राई करना चाहिए। इनमें भरपूर प्रोटीन भी होता है और खाने में ये इतने टेस्टी बनते हैं कि मजा आ जाता है। जाहिर है त्योहार के बाद थकान भी होगी। ऐसे में अगर पूरे परिवार के लिए झटपट कुछ बनाना है तो वेज सोया पुलाव से बेहतर ऑप्शन हो ही नहीं सकता। बच्चे हों या बड़े, सभी को ये डिश पसंद आने वाली है। तो सिंपल पुलाव बनाना छोड़िए और ये सोया पुलाव की रेसिपी ट्राई कीजिए। इसमें कार्ब्स और प्रोटीन का परफेक्ट बैलेंस है, जो आपको प्रोटीन इंटेक को पूरा करने में भी हेल्प करेगा। तो चलिए फटाफट से वेज सोया पुलाव की रेसिपी जान लेते हैं। इंस्टाग्राम पर शेफ मेघना ने इसे शेयर किया है।

वेज सोया पुलाव बनाने के लिए सामग्री

वेज सोया पुलाव बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं – सोया चंक (1 कप), तेल (1 चम्मच), देसी घी (2 चम्मच), तेज पत्ता (2), साबुत हरी इलायची (2), दालचीनी का छोटा टुकड़ा, लौंग (2-3), जीरा (1 चम्मच), प्याज (2), नमक, अदरक-लहसुन का पेस्ट (1 चम्मच), हल्दी पाउडर (1 चम्मच), धनिया पाउडर (2 चम्मच), लाल मिर्च पाउडर (2 चम्मच), गरम मसाला (1 चम्मच), 1 कप मिक्स सब्जियां (बींस, गाजर, पत्तागोभी), फ्रेश हरी मटर (1/4 कप), भिगोए हुए चावल (1 कप), पानी (डेढ़ कप)।

हाई प्रोटीन सोया पुलाव बनाने की विधि

कुछ हेल्दी और टेस्टी खाना है जो फटाफट बन भी जाए, तो हाई प्रोटीन वेज सोया पुलाव बना सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले सोया चंक को गर्म पानी में लगभग 20 मिनट के लिए भिगोकर रख दें। फिर इन्हें निचोड़कर इनका पानी निकालें और चाकू की मदद से दो टुकड़ों में काटकर रख लें। चावल भी लगभग आधा घंटा पहले ही भिगोकर रखें, फिर आगे की तैयारी शुरू करें।

अब प्रेशर कुकर में तेल और घी गर्म करें, फिर इसमें कुछ खड़े मसाले जैसे तेज पत्ता, साबुत हरी इलायची, दालचीनी का टुकड़ा, लौंग और जीरा मिलाएं। जैसे ही जीरा चटकना शुरू हो जाए, बारीक कटी हुई प्याज और नमक एड करें। प्याज थोड़ी पका लें फिर अदरक-लहसुन का पेस्ट भी मिलाएं। सभी चीजें दोबारा 5 मिनट के लिए पकाएं और इसके बाद बेसिक मसाले जैसे हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला एड करें। धीमी आंच पर मसाले अच्छे से भून लें।

इसके बाद मसाले में मिक्स सब्जियां एड करें। आप पत्तागोभी, बींस और गाजर मिला सकती हैं। साथ में ताजी हरी मटर भी काफी टेस्टी लगती है। सब्जियों के साथ साथ भिगोए हुए सोया चंक भी एड करें। सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें, फिर आधे घंटे पहले भिगोए हुए चावल एड करें। अब पानी मिलाएं और सभी चीजों को दोबारा अच्छे से मिक्स करें। कुकर का ढक्कन बंद करें और मीडियम फ्लेम पर दो सीटियां आने तक पका लें। सोया पुलाव बनकर रेडी हैं। ज्यादा टेस्ट और प्रोटीन के लिए इन्हें दही या ग्रीक योगर्ट के साथ सर्व करें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN