Source :- LIVE HINDUSTAN
Kiara Advani Pink Saree: एनएमएसीसी के थर्ड ईयर सेलिब्रेशन में सिद्धार् मल्होत्रा के साथ पहुंची न्यू मॉम कियारा आडवाणी का नेचुरल ग्लो अट्रैक्टिव दिख रहा था। वहीं कियारा की खूबसूरती बढ़ा रही पिंक साड़ी और पर्ल नेकलेस की कीमत भी खास है।
न्यू मॉम कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा NMACC के 3 साल पूरे होने का सेलिब्रेशन में पहुंचे थे। जहां पिंक कार्पेट पर उनका ग्लो हर किसी का ध्यान खींच रहा था। पिंक ऑर्गेंजा साड़ी और पर्ल नेकलेस में वो किसी महारानी से कम नहीं दिख रहीं। वहीं अब उनकी इस खूबसूरत साड़ी के साथ नेकलेस की कीमत भी वायरल हो रही है।
प्रिटी पिंक साड़ी में कियारा आडवाणी
मां बनने के बाद एक के बाद इवेंट में अपने गॉर्जियस लुक से तारीफ बटोर रहीं। है। नीता अंबानी के इवेंट में पहुंची कियारा ने ब्यूटीफुल सी पिंक साड़ी को चुना था। जिसे हाउस ऑफ मसाबा के कलेक्शन से लिया गया था। जिसकी कीमत है करीब 1,30,000। वहीं लुक की बात करें तो फ्लूइड सिल्क क्रेप फैब्रिक की साड़ी पर डेलिकेट गोल्ड बूटा वर्क किया गया था। साड़ी के पल्लू पर ग्रीन एंड पिंक ऑर्गेंजा पैचवर्क किया गया है जो हैवी गोल्डन मोटिफ्स से तैयार हैं। साड़ी के साथ गोल्ड एंब्रायडरी वाले हैवी सिकुइन्स बस्टियर ब्लाउज को पेयर किया गया है। जिसकी स्पैगेटी स्ट्रैप और वी नेकलाइन बोल्ड लुक दे रही है।
पर्ल वाले नेकलेस की कीमत है खास
अगर आप कियारा आडवाणी की साड़ी से ही इंप्रेस हो रहे हैं तो जरा गले में पहने नेकलेस पर भी फोकस करें। जिसकी कीमत हैरान कर सकती है। गले से चिपके इस चोकर पर्ल नेकलेस जिसे पहनकर कियारा किसी महारानी से कम नहीं दिख रहीं भी बेहद खास है। इस नेकलेस में 18 कैरेट गोल्ड के साथ एंटीक फिनिशिंग की गई है। साथ ही फुल कट डायमंड और फ्रेश वाटर पर्ल्स को अटैच किया गया है। वहीं इतने खूबसूरत नेकलेस को मसाबा के कलेक्शन से लिया गया है। जिसकी कीमत है 18,50,000।
मेकअप से बन गई बात
वहीं कियारा की खूबसूरती में पिंक ब्लश और भी ज्यादा ग्लो ऐड कर रहा है। स्टेटमेंट आईब्रो, वेल कर्ल आईलैशेज और मिनिमम आईलाइनर, सॉफ्ट पिंक ग्लॉसी लिपस्टिक से मिनिमल मेकअप लुक काफी अट्रैक्टिव दिख रहा है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


