Home  लाइफस्टाइल समाचार किचन में रखी ये 3 चीज मिलाकर चेहरे पर लगा ली तो...

किचन में रखी ये 3 चीज मिलाकर चेहरे पर लगा ली तो फेशियल के हजारों रुपये बच जाएंगे, मिलेगी ग्लास स्किन

22
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Get glass skin without wasting money: चेहरे की डलनेस और डेड स्किन से परेशान हो गई हैं और पार्लर में फेशियल, वैक्सिंग करवाने का बजट नहीं है तो परेशान ना हो। ये फेस पैक चेहरे छोटे महीन रोएं रिमूव करने के साथ ही डेड स्किन भी साफ कर देगा।  

चेहरे की चमक अक्सर डेड स्किन और महीन छोटे बालों की वजह से छिप जाती है। चेहरा ना केवल डल दिखता है बल्कि ऐसे चेहरे पर मेकअप भी पूरी तरह से इफेक्टिव नहीं होता। अगर आप फेस पर उगे महीन बालों और डेड स्किन से परेशान हो चुकी हैं तो ये कमाल का फेस पैक ट्राई करें। ये चेहरे पर ग्लास जैसी चमक देने के साथ ही महीने बालों को साफ करेगा। साथ ही फेस पर धूल-मिट्टी और गंदगी की वजह से हो रही डेड स्किन को भी पूरी तरह से साफ करने में मदद करेगी। इंस्टाग्राम पर ब्यूटीफुलयू टिप्स नामके पेज पर इस नुस्खे को शेयर किया गया है। जिसे आजमाकर फेस पर ग्लास जैसी चमक आपको भी मिल सकती है।

चावल और चीनी से बनाएं फेस पैक

चावल कोरियन स्किन केयर का सबसे असरदार प्रोडक्ट है। वहीं शुगर का इस्तेमाल कर फेशियल हेयर को आसानी से रिमूव किया जा सकता है। इन दोनों को मिलाकर जब फेस पैक बनाते हैं तो ये स्किन को घर में आसानी से चमकाने में मदद करता है। तो बस आप भी सीख लें ये आसान सा फेस पैक जो आपको इंस्टेंट ग्लो देने में मदद करेगा और आपके फेशियल के हजारों रुपये भी बचाएगा।

कैसे बनाएं राइस शुगर का फेस पैक

फेस पैक बनाने के लिए चाहिए ये 3 चीज

चावल

शुगर

नारियल का तेल

किचन में व्हाइट राइस तो होंगे ही बस एक चम्मच चावल लें और इसमे एक चम्मच चीनी मिला लें। इन दोनों को मिलाकर किसी छोटे से पैन में डालें। इसमे एक कप पानी और आधा नींबू का रस डाल दें। धीमी आंच पर इसे पका लें। चावल पकने के लिए तेजी से पानी को सोखेगा और शुगर भी पिघलकर चाशनी का रूप ले लेगी। इन दोनों का जब मिक्सचर सा बन जाए तो गैस की फ्लेम को बंद कर दें। फिर मिक्सी के जार में पलटकर इसमे एक चम्मच नारियल का तेल मिलाएं। फिर पेस्ट बना लें। बस तैयार हो गया फेस पैक।

चेहरे पर फेस पैक लगाने का तरीका

फेस को अच्छी तरह से वॉश कर लें। तैयार शुगर एंड राइस वाले फेस पैक को लगाएं और दस मिनट सूख जाने दें। फिर हल्के हाथ से स्क्रब करते हुए इसे छुड़ाएं। वैसे तो नारियल के तेल की वजह से आसानी से स्किन से छूटेगा लेकिन स्क्रब करते वक्त बिल्कुल हल्के हाथों से मसाज करें जिससे स्किन पर इरिटेशन और रैशेज ना पड़ें। पहली बार में ये फेस पैक चेहरे पर ग्लो देगा जो नजर आएगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN