Home मनोरंजन समाचार किंग में नजर आएगी 70 पर्सेंट इंडस्ट्री, शाहरुख खान की फिल्म पर...

किंग में नजर आएगी 70 पर्सेंट इंडस्ट्री, शाहरुख खान की फिल्म पर आया बड़ा अपडेट

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/04/1200x900/king_04_03_1772644566719_1772644570634.png

King Big Update: शाहरुख खान की किंग को लेकर सौरभ शुक्ला ने बड़ा खुलासा किया है। शाहरुख खान की ये फिल्म बहुत खास होने वाली है। फिल्म में इंडस्ट्री का लगभग हर बड़ा नाम नजर आनेवाला है। 

शाहरुख खान के फैंस शाहरुख खान की फिल्म किंग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शाहरुख खान की ये फिल्म बहुत से मायनों में खास होने वाली है। फिल्म में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी भी नजर आनेवाली है। शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान को देखने के लिए भी फैंस काफी उत्साहित हैं। शाहरुख खान की किंग को लेकर जॉली एलएलबी एक्टर सौरभ शुक्ला ने बड़ा खुलासा किया है।

सौरभ शुक्ला ने शाहरुख की किंग पर दिया बड़ा अपडेट

हिंदी रश से खास बातचीत में सौरभ शुक्ला ने कंफर्म किया कि वो शाहरुख खान की किंग का हिस्सा हैं। उनसे जब पूछा गया कि क्या किंग के बारे में वो फैंस को कुछ बता सकते हैं। इसपर सौरभ शुक्ला ने कहा कि किंग में सिर्फ वो नहीं बल्कि 70 पर्सेंट इंडस्ट्री है। सौरभ शुक्ला ने कहा कि इंडस्ट्री के जो बड़े नाम हैं, वो आपको किंग में दिखेंगे।

सौरभ शुक्ला ने शाहरुख खान की तारीफ में क्या कहा?

शाहरुख खान की तारीफ करते हुए सौरभ शुक्ला ने कहा कि वो इंडस्ट्री में जितने लोग हैं, उनसे यही कहेंगे कि सबको शाहरुख खान से मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि शाहरुख से बात करना एक मजेदार पल होता है। वो बहुत कमाल के आदमी हैं। उन्होंने कहा कि किंग में उन्होंने (सौरभ शुक्ला) जो भी काम किया है वो बहुत खूबसूरत और यादगार लम्हा रहा है उनके लिए।

शाहरुख खान की किंग में नजर आएंगे ये सितारे?

शाहरुख खान की किंग की बात करें तो फिल्म में जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, राघव जुयाल, जयदीप अहलावत और दीपिका पादुकोण जैसे चेहरे नजर आ सकते हैं। फिल्म से शाहरुख खान का फर्स्ट लुक भी रिलीज किया जा चुका है। फिल्म में शाहरुख खान काफी अलग अंदाज में नजर आए हैं। फैंस को शाहरुख खान का ये लुक काफी पसंद आया है।

कब रिलीज होगी शाहरुख खान की किंग?

शाहरुख खान की ये फिल्म इसी साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। किंग 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है।

किंग शाहरुख खान के लिए काफी खास होने वाली है क्योंकि फिल्म में सिर्फ शाहरुख खान की परफॉर्मेंस ही फैंस नहीं देखेंगे, शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की परफॉर्मेंस भी फैंस देखेंगे। सुहाना खान इससे पहले जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज में नजर आई थीं। फिल्म अपना जादू दिखा पाने में फेल हो गई थी। फिल्म में सुहाना खान के साथ अगस्त्य नंदा, खुशी कपूर और वेदांग रैना जैसे कलाकार नजर आए थे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN