Home व्यापार समाचार कारोबार का बंटवारा और शेयर बाजार में लिस्टिंग, इस चर्चित कंपनी का...

कारोबार का बंटवारा और शेयर बाजार में लिस्टिंग, इस चर्चित कंपनी का तगड़ा प्लान

23
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

UPL सस्टेनेबल एग्री सॉल्यूशन(UPL SAS) का विलय सीधे UPL में किया जाएगा। इसके साथ ही कंपनी अपने भारत स्थित क्रॉप प्रोटेक्शन कारोबार को अलग कर UPL ग्लोबल SAS में डिमर्ज करेगी। इसके अलावा UPL क्रॉप प्रोटेक्शन को भी इसी इकाई में मर्ज किया जाएगा।

शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनी- UPL लिमिटेड ने अपने बिजनेस को लेकर एक अहम ऐलान किया है। कंपनी ने अपने बिजनेस को सरल और फोकस्ड बनाने के लिए कॉरपोरेट पुनर्गठन (restructuring) की घोषणा की है। इसके तहत कंपनी के अलग-अलग एग्री और क्रॉप प्रोटेक्शन कारोबारों को दो अलग-अलग सूचीबद्ध कंपनियों में संगठित किया जाएगा। कंपनी का अनुमान है कि यह पूरी प्रक्रिया अगले 12 से 15 महीनों में पूरी हो जाएगी।

क्या है प्लान?

इस योजना के अनुसार, UPL सस्टेनेबल एग्री सॉल्यूशन(UPL SAS) का विलय सीधे UPL में किया जाएगा। इसके साथ ही कंपनी अपने भारत स्थित क्रॉप प्रोटेक्शन कारोबार को अलग कर UPL ग्लोबल SAS में डिमर्ज करेगी। इसके अलावा UPL क्रॉप प्रोटेक्शन को भी इसी इकाई में मर्ज किया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया के बाद बाजार में दो लिस्टेड कंपनियां- UPL और नई UPL ग्लोबल SAS रहेंगी। बता दें कि इनमें से UPL वर्तमान में शेयर बाजार में लिस्ट है। पुनर्गठन के बाद UPL का इंटीग्रेटेड क्रॉप प्रोटेक्शन कारोबार वैश्विक स्तर पर और मजबूत स्थिति में होगा। कंपनी के पास 15,000 से अधिक प्रोडक्ट रजिस्ट्रेशन, 140 से ज्यादा देशों में ऑपरेशन और 57 रिसर्च एंड डेवलपमेंट केंद्र होंगे।

शेयरों का कैसे होगा बंटवारा?

इस योजना में शेयर स्वैप रेशियो के तहत शेयर बांटे जाएंगे। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक UPL SAS के हर 48 शेयरों के बदले UPL 1000 नए शेयर जारी करेगी। वहीं UPL Global SAS, UPL क्रॉप प्रोटेक्शन के हर 213 शेयरों के बदले 1,000 शेयर जारी करेगी। इस पुनर्गठन के बाद दोनों कंपनियों की शेयरहोल्डिंग संरचना भी बदल जाएगी। UPL में प्रमोटरों की हिस्सेदारी लगभग 33.1 प्रतिशत होगी जबकि पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास 66.91 प्रतिशत हिस्सेदारी रहेगी। दूसरी ओर UPL Global SAS में प्रमोटरों की हिस्सेदारी करीब 71.6 प्रतिशत और पब्लिक निवेशकों की हिस्सेदारी 28.4 प्रतिशत रहने की उम्मीद है।

शेयर का परफॉर्मेंस?

वैसे तो कंपनी ने यह ऐलान बाजार बंद होने के बाद किया लेकिन कारोबार के अंत में UPL के शेयर दबाव में नजर आए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर यह शेयर 1.7 प्रतिशत गिरकर ₹751.5 पर बंद हुआ। शेयर का ट्रेडिंग रेंज 770.40 रुपये से 745.55 रुपये के बीच रहा। जनवरी में शेयर 812 रुपये तक गया था। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई है। अप्रैल 2025 में शेयर 580 रुपये पर था। यह शेयर के 52 हफ्ते का लो है। शेयरहोल्डिंग पैटर्न की बात करें तो सितंबर तिमाही में प्रमोटर्स के पास 33.50 फीसदी हिस्सेदारी रही है। वहीं, पब्लिक शेयरहोल्डिंग 66 पर्सेंट से ज्यादा की थी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN